आलीराजपुर की प्रशासनिक खबरें, दिन भर का घटनाक्रम

क्या क्या किया प्रशासन ने कोरोना लाक डाउन करफ्यू के दौरान
जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक संपंन
अलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।
जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष अलीराजपुर में आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, विधायक सुश्री कलावती भूरिया, विधायक श्री मुकेश पटेल, सांसद प्रतिनिधि श्री नागरसिंह चैहान, जिला पंचायत सीईओ श्री एसके मालवीय, अपर कलेक्टर श्री सुरेष चन्द्र वर्मा, एसडीएम श्री विजय कुमार मंडलोई, नपा अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल, नपा उपाध्यक्ष श्री मकू परवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वकीलसिह ठकराला, श्री किशोर शाह सहित अन्य गणमान्यजन समिति सदस्यगण उपस्थित थे। इस अवसर पर जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के सम्बंध में जानकारी दी गई। 
बैठक में सभी सदस्यों से कोरोना संक्रमण रोकने, केन्द्र और राज्य शासन से प्राप्त मदद जरूरतमंदांे तक पहुचंाने संबंधित कार्य की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने लाॅक ड़ाउन के संबंध में शासन स्तर से प्राप्त निर्देशो के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया प्राप्त निर्देषानुसार छोटी-छोटी आर्थिक गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से प्रारम्भ किया जाना है, जिस पर सभी सदस्यों ने कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु आगामी 3 मई तक लोक डाउन का सख्ती से पालन सुनिष्चित कराए जाने की बात रखी। सभी सदस्यगण ने एकमत से कहा जिले में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लाॅक डाउन आवष्यक है। बैठक में सदस्यों ने लाॅक डाउन एवं कफ्र्यू की स्थिति में जरूरमंदों तक खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिष्चित कराए जाने की बात कही।
तय दाम से अधिक पर सेनेटाइजर बैचने पर मेडीकल सील करने की कार्यवाही 
कोरोना वायरस के मद्देनजर शासन ने सेनेटाइजन को आवष्यक वस्तु की श्रेणी में रखते हुए उक्त सामग्री के दाम निर्धारित किये है। अलीराजपुर में सेनेटाइजन तय दाम से अधिक की षिकायत मिलने पर प्रषासन द्वारा संबंधित मेडीकल स्टोर को सील करने की कार्रवाई की है। उक्त संबंध में तहसीलदार श्री केएल तिलवारी ने बताया गोपनीय शिकायत प्राप्त होने पर प्रशासन द्वारा नगर के एमजी मार्ग पर स्थित परमार्थ मेडिकल में स्टिंग ऑपरेशन की कार्रवाई की गई। 500 रुपए के चिन्हित नोट को देकर उक्त दुकान से सैनिटाइजर खरीदवाया गया। दुकानदार द्वारा सैनिटाइजर दोगुने रेट पर बेचा गया। संपूर्ण कार्रवाई की गोपनीय रूप से वीडियोग्राफी करवाई गई। इसके उपरांत ड्रग इंस्पेक्टर की मदद से उक्त दुकान पर छापेमारी की कार्रवाई की गई एवं दुकान से चिन्हित किया हुआ 500 रूपये का नोट बरामद किया गया। इसके बाद ड्रग इस्पेक्टर के द्वारा दुकान सील की कार्यवाही करते हुए संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई हेतु कार्यवाही की गई। उक्त कार्रवाई कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री केएल तिलवारी व कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री शशांक दुबे एवं ड्रग इंस्पेक्टर श्री अजय मीणा के द्वारा की गई।

अफवाहों से सावधान रहें, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने जिलेवासियों से की अपील
पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने समस्त जिलेवासियों से आह्वान किया है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दे। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों पर कडी कार्रवाई के निर्देष देते हुए आष्वस्त किया है कि जिले में पुलिस और प्रषासन पूरी मुष्तैदी के साथ तैनात है। उन्होंने सोषल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर कडी कार्रवाई के निर्देष दिए है। उन्होंने समस्त जिलेवासियों से आह्वान किया है कि वे लाॅक डाउन और कफ्र्यू निर्देषों का कडाई से पालन सुनिष्चित करते हुए अपने-अपने घरों में ही रहे और कोरोना संक्रमण को रोकने के जिला प्रषासन के प्रयासों में सहयोग प्रदान करें। 
कलेक्टर एवं एसपी  ने  आजाद नगर का दौरा किया 
कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच रिपोर्ट आने के बाद से ही प्रषासन द्वारा चन्द्रषेखर आजाद नगर और उदयगढ को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करते हुए पूरे जिले में कफ्र्यू लगा रखा है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने चन्द्रषेखर आजाद नगर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां कफ्र्यू का कडाई से पालन सुनिष्चित कराए जाने को लेकर निर्देष दिए। यहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बिट्टू सहगल, एसडीएम श्री बडौले, टीआई, तहसीलदार के साथ बैठक कर आवष्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सक्र्रिट हाउस पर विभिन्न समाजजनों, दुग्ध विक्रेताओं से चर्चा करते हुए सामान्य जरूरत एवं त्याहारों के मद्देनजर रोजमर्रा की आवष्यक वस्तुओं की उपलब्धता, दुग्ध वितरण की स्थिति का जायजा लिया और आवष्यक दिषा निर्देष दिए। उन्होंने सभी को बताया कि लाॅक डाउन और कफ्र्यू के निर्देषों का कडाई से पालन सुनिष्चित किया जाकर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयासों में सभी को मिलकर काम करना होगा। 
31 हजार रूपये की सहयोग राशि का चैक प्रदान किया
कोरोना वायरस के मद्देनजर संकट की इस घडी में हर वर्ग मदद के लिए आगे आ रहा है। अलीराजपुर में पोस्ट आफिस चौराहा  स्थित एनबी ज्वेलर्स व नारायण पेट्रोल पम्प  के  मालिक  श्री विरेंद्र भाई गुप्ता  की ओर से 31 हजार रूपये की राशि का चेक कोरोना  डोनेशन रीलीफ फंड  के लिए एसडीएम श्री विजय कुमार मंडलोई एवं एसडीओपी श्री धीरज बब्बर को प्रदान किया गया। उक्त सहयोग पर एसडीएम श्री मंडलोई एवं अन्य अधिकारीगण ने श्री गुप्ता का आभार व्यक्त किया है। 

Share on WhatsApp