पोसेटिव मरीज के घर वालो के 15 घण्टे बाद भी सेम्पल नही


मोहल्ले को सेनेट्रेज करने की भी सुध नही ली
 आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
नगर के स्वास्थ विभाग के एक कर्मचारी की पोसेटिव रिपोर्ट आने के बाद कलेक्टर महोदय ने जो फुर्ती दिखाई वो तारीफे काबिल है। कलेक्टर स्वयं आज़ाद नगर पहोच कर रात 1 बजे पोसेटिव मरीज को एम्बुलेंस में यहाँ से  भिजवा दिया।
वही दूसरी तरफ स्वास्थ अमला ओर नगरीय प्रशासन कलेक्टर की तरह गम्भीर नजर नही आ रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 12 बजे करीब पोसेटिव मरीज की सूचना विभाग को मिल गई थी। इसके करीब 15 घण्टे बीत जाने के बाद भी पोसेटिव स्वास्थकर्मी के परिजनों के सेम्पल शाम तक नही लिए गए है। जबकि पोसेटिव स्वास्थकर्मी के बुजुर्ग माता पिता एक 8 साल का बच्चा ओर पत्नी साथ ही घर मे रहते है। इसके विपरीत जानकारी मिली है कि दाहोद में जहा इंतजार खान गया था। वहाँ एक होस्पिटल उसके स्टाफ, लेब जहा खान ने ब्लड चेक करवाया था। लेब पर जितने लोग उस दिन चेक करवा कर गए थे गुजरात प्रशासन ने ताबड़तोड़ सभी की सूची तैयार कर सभी को होम कोरेंटन करने के इंतजाम उसी दिन कर लिए थे।

सेनेट्रेज नही किया

रात 1 बजे पोसोटिव मरीज को यह से शिफ्ट किये जाने के बाद शाम तक उक्त मोहल्ले को एतिहातन सेनेटाइजर नही किया गया। जबकि आम लोगो ने पत्रकारों तक फोन करके चिंता जताई कि यदि एतिहातन उक्त मोहल्ले को  सेनेट्रेज कर दिया जाता तो ठीक रहता पर नगरीय प्रशासन खबर लिखे जाने तक ऐसा नही कर सका।
Share on WhatsApp