जिले में उदयगढ़ व आजादनगर को छोड़ कर जिले की सभी बैंक कल से होंगी शुरू

कलेक्टर ने जारी किए आदेश, सिर्फ आंतरिक काम होंगे
आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
जिले में एक कोरोना पोसेटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने आजाद नगर और उदयगढ़ को कंटेनमेंट छेत्र घोषित कर दिया है। इसी के चलते कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है कि  उदयगढ़ और आजादनगर (भाभरा) ब्लॉकों को छोड़कर अलीराजपुर जिले की सभी बैंक शाखाएं कल से अपने आंतरिक काम के लिए खुली रहेंगी, साथ ही इन दो स्थानों को छोड़ कर बीसी (बिजनेस मेजेमेंट) को ग्राहकों को भुगतान करने की अनुमति है। शाखाएं आवश्यकता के मामले में अपने बीसी को भुगतान कर सकती हैं। जिले में आजाद नगर और उदयगढ़ ब्लॉक की सभी बैंक  शाखाएँ और बीसी अंक अगले निर्देश तक बंद पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। यह जानकारी एलडीएम अलीराजपुर  सौरभ जैन ने सभी शाखा हेड्स को मेसेज के माध्यम से दी है।

Share on WhatsApp