जिले के पहले कोरोना पॉजीटिव की ट्रेवल हिस्ट्री में नही है कट् ठीवाड़ा

राहत की सांस ली स्थानीय प्रशासन ने, सतर्कता का स्तर और भी बढ़ाया
कट् ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता
जिले के पहले कोरोना पॉज़िटिव की ट्रेवल हिस्ट्री में कट् ठीवाड़ा का भी नाम आने से क्षेत्र में खलबली फेल गई थी, किन्तु बाद में मरीज के यहां नही आने की पुष्टि से स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली है, साथ ही सतर्कता का स्तर और भी बड़ा फ़िया गया है। 
गौरतलब है कि उदयगढ़ क्षेत्र के एक जन शिक्षक के कोरोना पॉज़िटिव घोषित होते ही उसकी ट्रेवल हिस्ट्री में कट् ठीवाड़ा का नाम भी आ रहा था। मरीज के स्थानीय रिश्तेदारों से इस बारे में छानबीन करने पर उसके यहां नही आने की पुष्टि हुई है। 
तहसीलदार सन्तुष्टिपाल ने बताया कि उदयगढ़ क्षेत्र के जनशिक्षक इंतजार खान बड़नगर (उज्जैन) शादी में गए थे, वहां से इंदौर होते हुए दाहोद और फिर उनके भाई के यहां आजादनगर (भाबरा) गए थे, जहां से आलीराजपुर ले जाकर उन्हें एडमिट कर दिया गया था। सुश्री सन्तुष्टिपाल ने बताया है कि उन्होंने स्थानीय स्तर पर सभी को ओर भी सतर्क रहने के निर्देश दिए है। 

बीएमओ  डॉ नरेंद्र भयडिया ने बताया कि उन्होंने मरीज के कट् ठीवाड़ा स्थित रिश्तेदारों, परिचितों से चर्चा की है जिससे मरीज के कट् ठीवाड़ा नही आने की पुष्टि हुई है।
Share on WhatsApp