विधायक मुकेश पटेल ने डाॅ.भीमराव अंबेडकर जयन्ती पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

भाजपा संगठन पदाधिकारियों व पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने भी दी श्रद्धांजलि
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
संविधान निर्माता डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर की 1299 वी जयन्ती के अवसर पर अंबेडकर नगर स्थित डाॅ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सोशल डिंस्टेंस का पालन करते हुए विधायक मुकेश पटेल द्वारा माल्यापर्ण किया गया। विधायक पटेल ने डाॅ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का उल्लेख करते हुये कहा कि संविधान निर्माता डाॅ.साहब ने देश को अपने लिखे संविधान द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था देकर देश के नागरिकों को समान अवसर एवं समान अधिकार प्रदान किए। देश उनके द्वारा लिखे गये संविधान के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ देश उन्नति पर अग्रसर है। 

वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण संपूर्ण देश सहित जिले में लाक डाउन है। कोरोना महामारी से बचाव का उपाय अपने घरों में रहकर संक्रमण को फैलने रोकना है। उन्होने कहा कि केंद्र द्वारा लाक डाऊन आगामी 3 मई तक बढा दिया गया है। शासन प्रशासन के दिशा निर्देशानुसार हर नागरिक को लाक डाउन का पालन कर प्रशासन को सहयोग करना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस नेता राजेंद्र टवली मौजूद थे।

पूर्व विधायक व भाजपा पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
अंबेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने अपने निवास पर ही बाबा साहेब अंबेडकर को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वही भाजपा जिला महामंत्री व नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल मकू सेठ व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर खापर ने भी तीखी ईमली स्थित बाबा साहेब अंबेडकर के स्मारक पर पहंुचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उनके कार्यों को याद किया।

कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं एसपी श्री विपुल श्रीवास्तव ने श्रृद्धासुमन अर्पित किये

बाबा साहब डाॅ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने अलीराजपुर के तीखी ईमली क्षेत्र में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर पुष्पमाला से श्रृद्धासुमन अर्पित किये।

 इस अवसर एसडीएम अलीराजपुर श्री विजय कुमार मंडलोई, एसडीओपी श्री धीरज बब्बर, तहसलीदार श्री तिलवारे, टीआई अलीराजपुर श्री दिनेश सोलंकी, नपा सीएमओ श्री संतोष सोलंकी, नायब तहसीलदार श्री शशांक दुबे, पटवारी श्री किशोर बैरागी सहित अन्य नपा स्टाॅफ सदस्य उपस्थित थे। 
Share on WhatsApp