बेसहारों के लिए मददगार बनी जोबट की सेवा भारती श्री राम सेवा दल सामाजिक संस्था
जोबट से हर्षित शर्मा कि रिपोर्ट
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा 21 दिन के लॉक डाउन के आदेश के बाद से आज 14 अप्रेल तक जोबट नगर की श्री राम सेवा दल सामाजिक संस्था ने 21 दिनों मे 24 हजार 900 भोजन के पैकेट जोबट नगर मे वितरित किये। लगातार 21 दिनों तक यह सेवा देना जरूरतमंदों को भोजन कराना सबसे बड़ा सेवा धर्म रहा है जो इस संस्था ने किया। इस सामाजिक संस्था की कई प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं ने अगाल धर्मशाला मे जाकर प्रशंसा भी की है और समिति के सदस्यों से कहाँ कि आप जो विपरीत परिस्थितियों में भी सेवा के लिए तैयार खड़े हैं ओर मदद के लिये आगे आये यह प्रशासन के लिए बहुत बड़ा सहयोग है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्ड कार्यवाह हरिश सोनी व श्री राम सेवा समिति के कोषाध्यक्ष राहुल देशला ने बताया की कई लोग ऐसे भी है जो रोज कमाते हैं और रोज खाते हैं एसी विपत्ति के समय उनकी भोजन की व्यवस्था करना हमारी जवाबदारी बनती है इस भावनाओं को देखते हुए हम जोबट नगर के लोगों ने तय किया था की भोजन के पैकेट बनाकर जरूरतमंदों को वितरण किया जाए इसी श्रृंखला में आज तक हमारे समिति के सदस्यों के द्वारा 24 हजार 900 से अधिक भोजन के पैकेट नगर मे वितरित किए गए। इस सेवा कार्य में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक चोहान समाजसेवी नितेश अग्रवाल पूर्व मंडी अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ,सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं रघुनंदन शर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय वाणी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोबट नगर कार्यवाह दिलीप राठौड़ राहुल देसला,आदित्य जेन, हरिश सोनी ,जीतेंद्र वर्मा अनिल सोनी ,महेन्द्र वाणी,योगेश बघेल, वासुदेव वाणी,अमितेश चोहान सोहन डोडवे विशाल तिवारी,सुनिल अग्रवाल पत्रकार राजेश डुडवे,संजय सोमानी शिल्पेस अगाल,गोतम जेन,सावन वाणी सुमित महाजन हर्षराज शर्मा गजेंद्र राठोड जयंतीलाल राठोड़ राजेंद्र कोदे लोकेश राठोड प्रदीप राठोड विपूल राठोड आदि लोगों अपनी सेवा दे रहे है।
