हनुमान जयंती पर राजवाड़ा के श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के यू ट्यूब लिंक पर होंगे लाईव दर्शन

सुबह 05.55 पर होगी बाबा की जन्मोत्सव आरती, लाक डाउन के कारण श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रतिबंधित
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
अंचल के क्षेत्र प्रसिद्ध श्री 1008 राजवाड़ा के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती का पर्व कोराना वाईरस संक्रमण के चलते घोषित लाक डाउन के कारण स्थगित कर दिया गया है किंतु मंदिर के सभी श्रद्धालुओं व भक्तों के लिए बाबा के दर्शन आॅन लाईन करने के लिए भक्त मंडल ने विशेष इंतजाम किए हैं।


 मंगलवार को मंदिर में कैमरे लगाए गए और लाईव दर्शन के लिए ट्रायल की गई। भक्त मंडल की ओर से बताया गया कि बुधवार 8 अप्रेल को सुबह 5.55 पर बाबा की जन्मोत्सव आरती होगी। इसके बाद 8 बजे, दोपहर 12 बजे भोग आरती व शाम को 7.15 पर शयन आरती होगी सभी आरती के लाईव दर्शन होंगे।जिसमें सिर्फ मंदिर पुजारी ही रहेंगे। अन्य भक्तों का मंदिर प्रवेश भीड़ न हो इसलिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। बाबा के लाईव दर्शन की लिंक भी सुबह वाट्सएप ग्रुपों में दे दी जाएगी। इसके अलावा यू ट्यूब पर लाईव दर्शन राजवाड़ा हनुमान मंदिर अलीराजपुर  टाईप कर श्रद्धालुगण दर्शन कर सकेंगे। हनुमान जयंती पर्व के लिए मंदिर में मंगलवार को बाबा की मूर्ति का विशेष श्रंगार कर दिया गया हैं। हनुमान जयंती पर्व पर होने वाले सभी आयोजन जिसमें जुलूस, महाआरती, भंडारा आदि स्थगित कर दिए गए है। 


Share on WhatsApp