रामनवमी के अवसर पर भगवान राम का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

लोकडाउन के चलते नगरवासियों ने अपने घरों पर दिपक जलाकर भगवान राम के जन्मोत्सव की खुशियां मनाई
देश से कोरोना वायरस दूर करने के लिये भगवान राम से प्रार्थना की गई 
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर
रिजवान खान
कोरोना वायरस के चलते आलीराजपुर नगर में गुरूवार की देर शाम को भगवान राम का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शाम को नगर वासियों द्वारा अपने घरों के आगे दीपक जलाकर भगवान राम के जन्म उत्सव की खुशियां मनाई गई। 

भगवान राम के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में घरों के आगे दीपक जलाने के साथ ही आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान नगर के लोग तो घर के बाहर नहीं घूम सकें लेकिन व्हाट्सएप के माध्यम से फोटो सेंड कर भगवान राम के जन्मदिन की एक दूसरे को बधाई दी गई। 

नगर के नरसिंह मंदिर, राजवाड़ा स्थित हनुमान मंदिर, बाहरपुरा स्थित राम मंदिर, दाहोद नाका स्थित साईं मंदिर में दोपहर 12 बजे पुजारी के द्वारा मंदिर के बाहरी दरवाजे बंद आरती उतारी गई हालांकि लोकडाउन के चलते मंदिरों में भक्तों की भीड़ नहीं दिखाई दी। 

केवल मंदिर पुजारी द्वारा ही घंटी बजाकर आरती उतारकर भगवान को प्रसादी का भोग लगाया। सहयोग कॉलोनी के भी सभी घरों पर रहवासियों ने रंगोली बनाकर 9-9 दीपक लगाएं। नगर वासियों द्वारा भगवान राम से प्रार्थना की गई की देश में चल रहे हैं कोरोनावायरस जैसी बीमारी को जल्द से जल्द दूर किया जाए।
Share on WhatsApp