समय समय पर ड्यूटी के दौरान एहतियात बरते
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
उप पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज इंदौर श्री सुशान्त सक्सेना के द्वारा वर्तमान में विश्वलयापी माहमारी कोविड-19 कोरोना वायरस के मद्देनजर संपूर्ण देश में जारी लाग डाउन को दृष्टिगत रखते हुये जिला अलीराजपुर में कानून व्य1वस्था डयूटी के संबंध में अलीराजपुर पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस नियंत्रण कक्ष अलीराजपुर में मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज के द्वारा जिला अलीराजपुर में जारी लाग डाउन की स्थिति के संबंध में पुलिस अधिकारियों से चर्चा की गई । श्री सक्सेअना के द्वारा विश्व यापी माहमारी कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को दष्टिगत रखते हुये अलीराजपुर की समस्तर जनता से अपील की है, कि शासन के द्वारा लागू लाग डाउन का निर्देशानुसार शत प्रतिशत पालन करें, ताकि लाग डाउन को सफल बनाये जा सके और माहमारी के दुष्परिणाम से बचा जा सकें, यह तभी संभव होगा जब हर व्यकक्ति लाग डाउन के निर्देशों का पालन करेंगे ।
साथ ही कानून व्यसवस्थो में लगे पुलिस अधि0ध्कर्म0 से भी उन्हों ने अपील की है, कि डयूटी के दौरान उनको समय-समय पर बताये गये आवश्येक एहतियात बरते जावे तथा ड्यूटी पश्चात उनके लिये बनाये गये आइसोलेट भवन में विश्राम करें, ताकि पुलिसकर्मीयों के परिवार को संक्रमण न फैले।
उक्त आयोजित मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, अतिरिक्तम पुलिस अधीक्षक श्री बिटटू सहगल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर श्री धीरज बब्बर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट श्री दिलीप बिलवाल, रक्षित निरीक्षक पुरूषोत्तरम विश्नोई, थाना प्रभारी अलीराजपुर दिनेश सोलंकी उपस्थित थे ।

