जैन समाज के लक्ष्मणी ट्रस्ट ने की अभिनव पहल

लक्ष्मणी तीर्थ के 13 कमरे आइसोलेशन करवा कर शासन को देने का पत्र सौंपा
निशुल्क भोजन व्यवस्था भी करेगा ट्रस्ट
आशुतोष पंचोली 
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
वर्तमान में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए आलीराजपुर जिले में कई सामाजिक संस्था एवं उनके कार्यकर्ता इस स्थिति से निपटने के लिये मानव सेवा में आगे आ रहे है। जिसके चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित जैन तीर्थ लक्ष्मणि की ओर से अभिनव पहल की गई है। 



जैन तीर्थ लक्ष्मणी में बने हुए कई सारे कमरों में से ट्रस्टीयों ने 13 कमरे शासन प्रशासन को देने का प्रस्ताव किया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश चंद जैन ने अलीराजपुर न्यूज को बताया कि वर्तमान संकट में देश कोरोना वायरस की आपदा से जूझ रहा है ऐसे में ट्रस्ट की ओर से लक्ष्मणी तीर्थ में बने हुए 13 कमरे शासन प्रशासन को देने का निर्णय ट्रस्ट ने किया है। इस हेतु ट्रस्ट के द्वारा कलेक्टर को पत्र लिखकर सूचना दी जा चुकी है।

अध्यक्ष श्री जैन ने आगे बताया कि वहां रहने वाले लोगों के लिए ट्रस्ट की ओर से निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी दी जाएगी। जैन तीर्थ लक्ष्मणी के इस प्रस्ताव का नागरिकों ने स्वागत किया है। 

कलेक्टर सुरभि गुप्ता ग्राम नानपुर भ्रमण के दौरान आज जैन तीर्थ लक्ष्मणी पहुंची थी। जहां पर उन्हें जैन तीर्थ लक्ष्मणी के ट्रस्टी के अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश चंद जैन, प्रफुल्ल जैन, औच्छबलाल जैन केरी वाला, राजकुमार जैन मोंटू, ने कलेक्टर को ट्रस्ट की ओर से कमरे देने वाला पत्र सौंपा। नागरिकों ने लक्ष्मणी तीर्थ के इस प्रस्ताव की सराहना की है।
Share on WhatsApp