अलीराजपुर में कोरोना डोनेन रिलीफ फंड खाता खोला गया
कलेक्टर ने किया सहयोग का आह्वान
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर
रिजवान खान
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता एंव पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण चैन को रोकने के मद्देनजर 15 अप्रैल 2020 तक लागू प्रतिबंधात्मक आदेशो का पालन करने हेतु आमजन से आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जिले में उक्त प्रतिबंधात्मक आदेषों का पालन प्रत्येक जिलेवासी द्वारा अनिवार्यतः सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उक्त अवधि में समस्त जिलेवासियों से अपने-अपने घरों में रहने तथा शांति और सौहार्द के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण को दूर भगाने के प्रयासों में जिला प्रशासन का सहयोग का आह्वान किया है।
उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि सब्जी, फल एवं किराना सामग्री, गैस सिलेंडर वितरण हेतु जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने-अपने घरों में ही रहे। अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से निकले। बच्चों और बुजुर्गों को घर में ही रहने दें। उन्होंने जिलेवासियों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन अनिवार्य रूप से करने का आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त आदेशो का पालन नहीं करने वालों के प्रति प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
कोरोना डोनेन रिलीफ फंड खाता खोला गया
कलेक्टर ने किया सहयोग का आह्वान
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता ने बताया जिले में कोरोना डोनेशन रिलीफ फंड खाता खोला गया है। कोरोना डोनेशन रिलिफ फंड जिला अलीराजपुर का खाता बैंक आफ बडौदा की अलीराजपुर शाखा में खोला गया है। जिसका खाता क्रमांक 06890100022086 है। जिसका आईएफएससी कोड BARB0ALIRAJ है। उक्त रिलीफ फंड में कलेक्टर गुप्ता ने हर संभव सहयोग करने का आह्वान जिले के गणमान्यजनों, व्यापारीगण, अधिकारी-कर्मचारीगण, समाजसेवीगण सहित अन्य समस्त से किया है।
सोशल डिस्टेंस हेतु निर्धारित दूरी के गोले में रहकर अत्यावश्यक सामग्री ले रहे आमजन
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता के दिशा निर्देशानुसार जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंश के माध्यम से अत्यावश्यक सामग्री वितरण किया जा रहा है। मेडीकल स्टोर, सब्जी दुकानों, दुग्ध दुकान, पीडीएस दुकानों आदि पर निर्धारित दूरी पर चुना और रंग से गोले बनाकर दूरी से आमजन के खडे रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
इसका सकारात्मक परिणाम यह नजर आ रहा है कि आमजन कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के प्रयासों में सोशल डिस्टेंस में सहयोग कर रहे है। जिले में यह प्रयास नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है। आमजन भी जिला प्रशासन के प्रयासों में सकारात्मक सहयोग प्रदान कर रहे है। कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आमजन से आह्वान किया है कि वे अत्यावश्यक स्थिति में ही घर से निकले।
साथ ही आवश्यक कार्य के लिए घर से निकले तो सोशल डिस्टेंस का पालन सुनिश्चित करें। उक्त संबंध में उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को समस्त ग्राम स्तर पर एवं नगर पालिका एवं परिषद के सीएमओ को नगरीय क्षेत्रों में सोशल डिस्टेन्स व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने संबंधित निर्देश देते हुए आमजन से भी उक्त कार्य में सहयोग का आह्वान किया है।


