मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने विडियो काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से की चर्चा

परेशानी में व्हाटसअप नंबर पर संपर्क कर सकते है 
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 
सिटी रिपोर्टर
रिजवान खान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल से आयोजित विडियो काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्यजन, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि से चर्चा की। म.प्र. में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और 15 अप्रैल 2020 तक लाॅक डाउन की स्थिति में आमजन को परेशानियों का सामना नहीं करना पडे। इसके लिए विस्तार से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश और सुझाव दिए। 

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के ऐसे निवासी जो वर्तमान में लाॅक डाउन की स्थिति में अन्य स्थानों पर परेशानी की स्थिति में हो तो वे 8989011180 व्हाटसअप नंबर पर संपर्क कर सकते है। उक्त नंबर के माध्यम से संबंधित व्यक्ति की मदद हेतु हर संभव प्रयास किये जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने आह्वान किया कि प्रशासन, जनप्रतिनिधिगण एवं समाजसेवीगण बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए आमजन को सहयोग प्रदान करें। 

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि नागरसिंह चौहान, नगर पालिका अलीराजपुर अध्यक्ष सेना पटेल, नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल (मकू) सेठ, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला सहित अन्य गणमान्यजन, समाजसेवीगण आदि उपस्थित थे। 
सूखा अनाज व भोजन के पैकेट वितरण के कार्य पर चर्चा की गई

वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद विडियों काॅन्फ्रेन्स रूम में ही नगर की समाजसेवी संस्थाओं की ओर से व जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे सूखा अनाज व भोजन के पैकेट वितरण के कार्य पर चर्चा की गई। जिसमें कई तरह के सुझाव सामने आए हैं हालांकि उन सुझावों पर अमल जिला प्रशासन को करना है और यह देखना गौरतलब होगा कि जिला प्रशासन किस तरह से नगर में गरीब परिवारों परिवारों के लिए भोजन पैकेट वितरण की व्यवस्था को संपादित करता है। साथ ही बैठक में नगर में सब्जी वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंस नहीं होने की शिकायत भी कलेक्टर के सामने आई। जिस पर कलेक्टर ने कहा कि इस दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। नगर में 3-4 अलग-अलग जोन बनाकर सब्जी वितरण का काम किया जाएगा।
यह थे उपस्थित 
बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह, पत्रकार आशुतोष पंचोली, हितेंद्र शर्मा, सहयोग संस्था अध्यक्ष दीपक दीक्षित, बस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पर्वत सिंह राठौर, प्रभारी शहर काजी सैय्यद हनिफ मियां, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर (खापर), अषाड़ा राजपूत समाज के राकेश चौहान, योगेश सोलंकी, राजेश राठौर, पार्षद कांतिलाल राठौड़, जिला पंचायत सीईओ सुदेश कुमार मालवीय, एसडीएम विजय मंडलोई, नपा सीएमओ संतोष चौहान, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संतोष लोहारिया, आदि उपस्थित थे।

Share on WhatsApp