सूखे रंगो से खेली होली
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर
रिजवान खान
होली पर्व के चलते आलीराजपुर नगर के नील्स ब्लू जीम में रंग पंचमी उत्सव शुक्रवार को मनाया गया। इस दौरान जीम में कसरत करने आये युवाजनों ने सुखे रंग से होली खेली गई। जीम संचालक नीलेश शर्मा ने आलीराजपुर न्यूज को बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली उत्सव को लेकर हमारे जीम में कसरत करने आने वाले आलीराजपुर के युवाओं द्वारा शनिवार को जीम का अवकाश होने के कारण शुक्रवार को रंग पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी ने सुखे रंग से होली खेलकर एक दूसरे को रंग पंचमी की बधाई दी।
ये थे उपस्थित
जीम में रंग पंचमी उत्सव के दौरान जीम ट्रेनर निलेश शर्मा, नवीन सर, आशुतोष पंचोली, आशीष अगाल, सावन गोराणा, बबलू राठौर, अभिषेक सरोवर, रोहन राठौर, हितेष जैन, रिया जैन, ईरफान मंसूरी सहित अनेक युवा उपस्थित थे।