ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा ने मनाया जश्न

नगर के प्रमुख मार्गों पर की आतिशबाजी
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर
रिजवान खान
मध्यप्रदेश में होली के अवसर पर बड़ा उठा पटक देखने को मिला है। सालो से कांग्रेस के लिए काम करते आ रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा देकर बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मान करते हुए जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। भाजयुमो नगर अध्यक्ष गिरीराज मोदी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश की गुना संसदीय सीट से लोकसभा सांसद रहे है। गत लोकसभा चुनाव में वे पराजित हुए थे। किन्तु बुधवार 11 मार्च को सिंधिया द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने और भाजपा द्वारा उन्हे राज्यसभा में अपना प्रत्याशी घोषित करने से मध्य प्रदेश के सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। आलीराजपुर जिले के भी सभी भाजपा नेता व कार्यकर्ता सिंधिया जी के इस फैसले से व भाजपा हाईकमान द्वारा सिंधिया जी को भाजपा में शामिल करने के साहसिक निर्णय से सभी खुश व प्रसन्न है। इससे मध्यप्रदेश में भाजपा को मजबूती मिलेगी। मोदी ने विज्ञप्ति में बताया कि सिंधिया जी जैसे योग्य व अनुभवी नेता को कांग्रेस में सम्मान नहीं दिया जाना कांग्रेस पार्टी के असली चरित्र को उजागर करता है। 

ये थे मौजूद 
नगर में भाजपा के द्वारा नीम चौक, बस स्टैण्ड, सिनेमा चैराहा, पोस्ट आफिस चौराह, रामदेव जी मंदिर चौराहा, दाहोद नाका, भाजपा कार्यालय पर की गई आतिशबाजी के दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष किशोर शाह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नीलेश जैन, पार्षद कांतिलाल राठौड़, अशोक ओझा, हितेन्द्र शर्मा, प्रतापसिंह सिसोदिया, मोंटू शाह, अंकित शाह, गिरिराज मोदी नगर पालिका उपाध्यक्ष मकु परवाल, वरिष्ठ नेता गोविंद कापड़िया, युवा मोर्चा के अक्षय गुप्ता, अभिषेक गहलोत, सिद्धार्थ जैन, दीपक परिहार, रोहित राठौड़, तनय सिंह गेहलोत, प्रवीण परिहार, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share on WhatsApp