छठ के दिन नीम चौक में आयोजित होगा टेपा सम्मेलन
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर
रिजवान खान
ब्राह्मण समाज ने होलिका दहन के दूसरे दिन धुलेंडी पर्व मनाया। प्रातः सूर्योदय के साथ ही मंद पडी दहित होली की सभी महिला-पुरुषों ने पूजा अर्चना कर होली को शीतल जल अर्पित किया गया,भभूति घर पर लायी गयीं। पश्चात प्रातः 9बजे समाज के.सभी महिला-पुरुष साँई मंदिर पर एकत्र हुए एवं भगवान शिव एवं साँईजी की पूजा अर्चना कर.आपस मे रंग गुलाल खेला। प्रसाद वितरण एवं स्वल्पाहार किया गया। व संपूर्ण गैर ने समाज के वर्षभर मे गमगीन हुए परिवारो के घरो पर जाकर रंग गुलाल डालकर शोक व्यक्तकर सात्वना दी गई। पूर्व व्यवस्था अनुसार गमी परिवार के नगर मे पृथक रहने वाले सभी कुटुंबी मुख्य घर पर एकत्र हो चुके थे। सभी को एकसाथ रंग लगाया गया।
आज के कार्यक्रम का समापन गोपाल मंदिर पर स्वल्पाहार एवं संक्षिप्त बैठक के साथ हुआ। बैठक मे निरंजन मेहता ने जानकारी कि रंगपंचमी के दिन समाज का मुख्य कार्यक्रम प्रातः 9 बजे पंचेश्वरधाम पर भगवान भोलेनाथ के साथ रंग गुलाल खेलकर भांग-ठंडाई एवं 56 भोग प्रसादी का भोग लगाकर प्रारंभ होगा। स्वल्पाहार पश्चात, दिनभर रंग खेलकर नाच-गाना गीत संगीत का कार्यक्रम चलता रहेगा। शाम को पंचेश्वरधाम पर भोजन प्रसादी गोट का आयोजन होगा।
इसी बैठक में ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष अशोक ओझा ने बताया कि, छठ के दिन ब्राह्मण समाज के सहयोग से नीमचौक में रात्रि में टेपा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलीराजपुर एवं आसपास के जिले के हास्य कलाकार सम्मिलित होगे।
ब्राह्मण समाज की महिला पदाधिकारी, पूर्णिमा व्यास, सुनीता मेहता, संध्या पाण्डे ने इस कार्यक्रम मे सभी की बहुसंख्या मे उपस्थित पर हर्ष जताया। नगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने आभार प्रदर्शित किया।