भजनों की संगीतमय प्रस्तुती के साथ रंग गुलाल व फूलों से सराबोर हो रहे मंदिर प्रांगण,
महिलाएं ले रही उत्साह से भाग
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
फागुन माह में इन दिनों नगर के अनेक मंदिरों में फाग उत्सव की धूम मची हुई है। फाग उत्सव के दौरान महिलाएं उत्साह से धर्ममय वातावरण में फागुन पर्व की मस्ती में अपने आराध्य देव को रंग, गुलाल, फूलों की पंखुड़िया उड़ाकर फाग उत्सव के रंग में पूरी आस्था से डूबी हुई नजर आ रही है। महिलाओं के द्वारा फाग गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी जा रही है। वहीं मंदिरों के प्रांगण फाग उत्सव के रंग से सराबोर नजर आ रहे है। धर्म की आस्था और पर्व की मस्ती का संगम मंदिरों में फाग उत्सव के दौरान दिखाई दे रहा है। लगभग सभी मंदिरों में फाग उत्सव के रंगारंग आयोजन हो रहे है। जिसमें हिंदू समाज की महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ भाग लेकर पर्व मना रही है। अलीराजपुर न्यूज ने नगर के अनेक मंदिरों में फाग उत्सव की रिपोर्ट तैयार की है। जिसे अपने सभी सम्माननीय पाठकों के लिए प्रस्तुत कर रहे है।
हनुमान मंदीर में फागोत्सव हर्षोल्लास से मनाया,
सुखे रंगों से होली खेलने का संकल्प लिया
नगर के मध्य स्थित सिंद्वेष्वर हनुमान मंदीर राजवाडा में प्रतिवर्षानुसार इस बार भी सर्व समाज महिला मंडल कें द्वारा फागोत्सव धुमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। वही महिला मंडल ने इस बार रंगपंचमी पर्व पर सुखे रंगों से होली खेलना का संकल्प भी लिया। महिला मंडल की सदस्य निलम अजयनंदाचार्य शर्मा ने बताया कि मंगलवार को रात्री आठ बजे सर्वसमाज महिला मंडल ने बजरंग मंदिर प्रांगण में फाग उत्सव में कृष्ण भक्ति के भजन कर महिलाओं एक दुसरे को गुलाल व फुलो की वर्षा कर भक्तिमय का वातारण बन गया। महिलो ने देर रात तक भजनो में मगन रहे। साथ ही उत्सव कें पुर्व श्री कृष्ण लडडू गोपाल की प्रतिमा पर विशेष श्रंगार भी किया। पुर्णिमा व्यास, उषा शर्मा, रंजनी भोगे, ममता गुप्ता अर्चना शर्मा, मीणा ओझा, अंतिमबाला मोदी, सुनिता महेता, निर्मला उपाध्याय सहित अनेक महिलों ने फाग उत्सव में भाग लिया।
ग्यारस के अवसर पर नृसिंह मंदिर महिला मंडल ने खेली होली
नगर के मध्य नीम चैक स्थित नृसिंह मंदिर पर शुक्रवार को ग्यारस के अवसर पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नृसिंह मंदिर महिला भक्त मंडल की महिलाओं ने गुलाल व पुष्प से होली खेलकर सभी को होली की बधाई दी। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन कीर्तन भी किए। ग्यारस के चलते मंदिर पर विराजित भगवान नृसिंह की प्रतिमा का आकर्षक श्रंगार भी किया गया। उल्लेखनीय है कि फाग उत्सव के दौरान विभिन्न मंदिरो में गुलाल और पुष्प के साथ भगवान के चरणो मे अबीर गुलाल को अर्पित करते हुए होली खेली जाती है। भजन के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।
हरि अर्जुन कालोनी में सर्व समाज की महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव
शहर की हरि अर्जुन कालोनी में सर्व समाज की महिलाओं ने फाग उत्सव उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान महिलाओं ने भगवान लड्डू गोपाल का आकर्षक श्रृंगार कर होली के विशेष गीत और भजन गाए। महिलाओं ने फाग उत्सव में रंग गुलाल और फुलो के साथ होली खेलकर नृत्य की प्रस्तुति भी दी। इस दौरान सविता कोठारी, भूमिका सोनी, अर्चना वर्मा, शोभा राम, रीना मोदी, ज्योत्सना चैहान, भावना वाघेला सहित बडी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
गायत्री शाक्ति पीठ में धुमधाम व हर्षोल्लास से फागोत्सव उत्सव मनाया
स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ मे महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर। गुलाल व फुलो होली खेली वही महिलाओं ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर फगोत्सव मनाया । गायत्री शक्ति पीठ की महिल संयोजक गीता राठौड़ ने बताया कि प्रति एकादशी को महिला मंडल द्वारा भजन किया जाते हैं। साथ ही आज एकादशी होने पर फाग उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। फाग उत्सव मे गायत्री महिला के द्वारा फागोत्सव के भजन की एक से प्रस्तुति दी गई। गायत्री शाक्ति पीठ की महिला मंडल सहयोजक गीता राठौड़ ने बताया कि 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी जागरण का उद्बोधन एवं दीप यज्ञ का आयोजन होगा। इस अवसर पर ज्योति सुनील राठौड़ कीर्ति मनिष राठौड़ ,गायत्री वाणी मंजुला राठौड़, मीरा राठौड़ मंजुला समरथ राठौड़, वंदना राठौड़ पुष्पा ओम प्रकाश राठौड़। सपना धर्मेंद्र, राठौड़ माया रविंद्र राठौर। ललिता राजेंद्र राठौड़, ज्योति कांतिलाल, राठौड़, कीर्ति भरत, राठौड़ विद्या भरत राठौड़, गायत्री दिनेश राठौड़ सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।
असाड़ा राजपूत समाज द्वारा फाग उत्सव मनाया
स्थानीय असाड़ा राजपूत समाज द्वारा संचालित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश सिंह भाटी व शिव भजन मंडल अध्यक्ष उमेश वर्मा कछवाहा ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महिला मंडल द्वारा भगवान श्री कृष्ण व मंदिर में विराजित देवताओं की प्रतिमा का पूजन कर सभी महिला-पुरूषों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर फूलों और गुलाल से होली खेल कर फाग उत्सव मनाया। समाज के शिव भजन मंडल व महिला भजन मंडल के सदस्यों ने होली पर आधारित गीत व श्रीकृष्ण की भक्ति के गरबों की सुमधुर प्रस्तुती पर सभी भक्तगण झूम कर थिरकने लगे। उमंग, उत्साह से फूलों की खुशबू, गुलाल के रंगों के साथ उत्सव मनाया गया। मंदिर समिति के संरक्षक रमण सिंह सोलंकी व सचिव दीपक एन गेहलोत, शक्ति भजन मंडल अध्यक्ष श्रीमती जसुमति बेन चंदेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए श्रद्धालुओं का आभार माना।
होली उत्सव हेतु बैठक सम्पन्न
असाड़ा राजपूत समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी असाड़पुरा स्थित (संस्कार कॉलोनी) में होलिका दहन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिसके सभापति दशरथसिंह चंदेल थे। अनुसांगिक संगठन के पदाधिकारियों ने भी बैठक में सहभागिता की। समाज अध्यक्ष राजेश सिंह राठौर ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उक्त आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से समाज के पटेल रिंकेशसिंह बिजेन्द्रसिंह तंवर द्वारा दिनांक 09 मार्च को होलिका दहन सायंकाल 07.15 बजे किये जाने का निर्णय लिया गया था और समाजजन धुलेंडी के दिन प्रातः 9.15 बजे स्थानीय श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर एकत्रित होकर प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए समाज के शोक संतृप्त परिवार के यहाँ शोक निवारणार्थ प्रस्थान करेंगे तत्पश्चात महाराणा प्रताप भवन पर कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न होगा।