खट्टाली के सेठ धनराजजी परवाल का निधन
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिले के ग्राम बड़ीखट्टाली के माहेश्वरी समाज के प्रतिष्ठित व्यापारी सेठ श्री धनराजजी बापूलाल परवाल का शनिवार 7 मार्च की रात्रि में अहमदाबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। धनराज सेठ भगवान श्रीचारभुजाजी के अनन्य भक्त थे। खट्टाली में प्रतिवर्ष लगने वाले डोल ग्यारस के क्षेत्र प्रसिद्ध मेले के प्रमुख आधार स्तंभों में से एक थे। धनराज सेठ के निधन से अंचल में माहेश्वरी समाज को अपूरणीय क्षति हुई हैं। आप पत्रकार अशोक हिंदुस्तानी के पिताजी थे। धनराज सेठ का पार्थिव शरीर अहमदाबाद से खट्टाली लाया गया। रविवार 8 मार्च को खट्टाली स्थित उनके निज निवास से पूर्वान्ह 11.30 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी। आप कृष्णकांत, रविकांत, कैलाश, दिलीप के पिताजी, सत्यप्रकाश, जयप्रकाश के बड़े पिताजी, गोविंदा, वैभव, सौरभ, श्याम, मुरली, गौतम के दादाजी व अदम्य के परदादाजी थे।
शोकसंवेदना की व्यक्त
धनराज सेठ के निधन पर जिला पत्रकार संघ संरक्षक अशोक ओझा, संयोजक आशुतोष पंचोली अध्यक्ष आशीष अगाल, महासचिव हितेंद्र शर्मा, जागरुक नागरिक मंच आलीराजपुर अध्यक्ष विक्रम सेन, सदस्य पर्वतसिंह राठौर, सैयद हनीफ मियां, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल,आलीराजपुर नपा अध्यक्ष सेना पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम डी, सरदारसिंह पटेल, आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, जोबट विधायक कलावती भूरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, पूर्व विधायकद्धय नागरसिंह चैहान, माधोसिंह डावर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, आलीराजपुर नपा उपाध्यक्ष व माहेश्वरी समाज नगर अध्यक्ष संतोष परवाल मकू सेठ,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापू पटेल पत्रकारगण सर्वश्री रघु कोठारी, रमेश मेहता, जगराम विश्वमकर्मा, प्रदीप क्षीरसागर, रामेश्वर गुप्ता, मनीष जैन, गजा माली, गिरिराज मोदी, रफीक कुरैशी, गफ्फार खान, शफाकत दाउदी, घोटू वाणी, स्वरुप क्षीरसागर, जितेंद्र वाणी, बउ वाणी, इमरान खत्री, बिलाल खत्री, विजय मालवी, फिरोज खान बरझर, उमेश साहू, सुजीत कुशवाह, कांतिलाल राठौड़, विशाल वाणी, प्रेम गुप्ता, राजेश जयंत, रिजवान खान, गोविंदा माहेश्वरी, सहित आदि पत्रकारों व नागरिकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति की प्रार्थना की हैं।