वालीपुर सरकार ब्रह्मलीन गजानंदजी महाराज की जन्मशताब्दी पर विशाल शोभायात्रा आज

महाआरती के बाद होगा विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं से भाग लेने का आव्हान
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जयगुरुदेव, बालीपुर सरकार, पूज्यनीय ब्रह्मलिन गजाननजी महाराज की जन्मशताब्दी महोत्सव नगर में आज शनिवार को मनाया जा रहा हैं। वालीपुर धाम के पंडित योगेशजी महाराज विशेष तौर पर इस शोभायात्रा में विशेष बग्घी पर सवार रहेंगे और पूरे नगर की जनता को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। कार्यक्रम मे अलीराजपुर,धार, खरगोन, दोहद, उदयपुर एवं अन्य जिले एवं स्थानो के सैकड़ों भक्तजन समम्मिल होवेगे। कार्यकम का शुभारंभ भव्य शौभायात्रा जूलूस से प्रातः 10बजे से होगा। 

नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर बसस्टैंड से शोभायात्रा आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी। मार्ग में जगह जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। महाआरती’ शिवमंदिर झंडाचैक बहारपुरा पर प्रातः 11-15 बजे समस्त भक्तों द्वारा उतारी जाएगी। शोभायात्रा झंडाचैक बहारपुरा होकर, पंचेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पर जाकर समाप्त होगी। जहां पर दोपहर 12 बजे से शाम 05 बजे तक महाप्रसादी, भंडारा का आयोजन किया गया है। 
भंडारे के साथ ही मंच से भजनों की प्रस्तुति होगी। आयोजन को सफल बनाने में गुरुदेव भक्त मंडल के सभी सक्रिय सदस्य जी जान से लगे हुए हैं। पंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजन के लिए विशेष तौर पर साज सज्जा की गई है। गुरुदेव की आकर्षक रांगोली व विद्युत सज्जा से पूरे प्रांगण को सजाया गया है। शुक्रवार की रात को भक्त मंडल के सदस्यों ने भंडारे की तैयारियों के लिए मंदिर प्रांगण में भोजन सामग्री बनाने में सहयोग किया। महिला सदस्यांे का उल्लेखनीय योगदान रहा। पूरे आयोजन को सफल बनाने में सभी भक्तगण जी जान से जुटे हुए है। 
  

Share on WhatsApp