वाट्स ग्रुप के इतिहास में छा गया आलीराजपुर मीडिया ग्रुप

ग्रुप एडमिन आशुतोष पंचोली ने ग्रुप के छटे स्थापना दिवस पर सदस्यों को दी भव्य पार्टी 
आलीराजपुर मीडिया वाट्स अप ग्रुप जनता की आवाज बनकर उभरा
ग्रुप में पोस्ट करने वाले विभिन्न श्रेणियों के 10 सदस्यों को किया गया सम्मानित
रिजवान खान
अलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर
आदिवासी अंचल के बहुल आलीराजपुर जिला मुख्यालय पर एक वाट्स ग्रुप संचालित है। इस ग्रुप का नाम आलीराजपुर मीडिया ग्रुप है और इसके एडमीन वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष पंचोली ने एक अभिनव प्रयोग करते हुए अपने ग्रुप के सभी सदस्यों को ग्रुप के छटे स्थापना दिवस पर एक शानदार पार्टी दी और ग्रुप में पोस्ट करने वाले सक्रिय सदस्यों को विभिन्न श्रेणियों मेें पुरस्कृत भी मंचासीन अतिथियों से करवाया। इस अवसर पर अलीराजपुर न्यूज यूट्यूब चैनल का भी शुभारंभ अतिथियों ने किया। अब अलीराजपुर न्यूज पोर्टल के पाठक यूट्यूब चैनल पर भी अलीराजपुर जिले के समाचार देख व सुन सकेंगे।यह चैनल एक सप्ताह में आरंभ हो जाएगा। 


ये है खास 
वर्तमान समय में सोश्यल मीडिया जनता से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है। सोश्यल मीडिया के माध्यम से जनता से जुड़ाव हो जाता है। सोश्यल मीडिया के माध्यम से कई प्रकार की समस्याओं की भी जानकारी हमें मिलती है। इसके माध्यम से जनता की समस्याओं का निराकरण करने में भी मुझे मदद मिली है। फेसबुक और वाट्सअप के माध्यम से मैं जनता से जुड़ा और मुझे विधायक बनाने में सोश्यल मीडिया का भी एक बड़ा योगदान रहा है। यह बात क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने आलीराजपुर मीडिया वाट्स अप ग्रुप के छठे स्थापना दिवस समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। विधायक पटेल ने ग्रुप  के स्थापना दिवस की सभी सदस्यों को शुभकामनाए व बधाईया दी। 
समारोह के विशेष अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल व नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल (मकु सेठ) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डाॅ. रामेश्वर गुप्ता ने की। कार्यक्रम के आमंत्रित अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर, व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर शाह थे। 

इस ग्रुप ने कई मामले किये उजागर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर शाह ने कहा कि जब से ये ग्रुप बना है तब से ही इस गु्रप के आरंभ से ही जुड़ा हुआ हूं। इस ग्रुप ने कई मामलों को उजागर किया है। जिसकी वजह से प्रशासन व पुलिस को भी इस ग्रुप के माध्यम से कई प्रकार की जानकारिया मिली है। सोश्यल मीडिया के माध्यम से गत कई वर्षो से आलीराजपुर क्षेत्र की विभिन्न प्रशासनिक, राजनितिक आदि घटनाओं से जनता रूबरू हुई है। इस ग्रुप ने आलीराजपुर की जनता के हक की लड़ाई भी लड़ी है। कुछ मामलों में तो कई लोग जेल की सलाखों के पीछे भी पहुंचे है। 

वरिष्ठ पत्रकार रघु कोठारी ने अपने संबोधन में कहा कि पुराने समय में पत्रकारिता का तरीका अलग था। किन्तु वर्तमान समय में पत्रकारिता का दौर सोश्यल मीडिया के माध्यम से नये दौर में पहंुच चुका है। आलीराजपुर मीडिया ग्रुप  ऐसा ग्रुप  बन चुका है जिसमें जुड़ने के लिये कई नागरिक लालायित रहते है।
 जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने कहा कि अविभाजित झाबुआ जिले के वरिष्ठ पत्रकार रहे स्वर्गीय मदन मोहन जी पंचोली की परंपरा को पंचोली परिवार आगे बढ़ा रहा है। सोश्यल मीडिया के युग में ग्रुप तो सैकड़ो हजारों लोगो ने बनाये हुए है, किन्तु ग्रुप के सदस्यों को सम्मानित करना व उन्हें स्थापना समारोह में बुलाना यह पहली बार देख रहा हूं। इस प्रकार के आयोजन के लिये मैं ग्रुप एडमिन आशुतोष पंचोली को बधाई देता हूं।
 समारोह में कवियत्री प्रतिभा पंचोली ने वाट्स अप ग्रुप पर बनाई अपनी स्वरचित कविता सुनाई। कार्यक्रम का संचालन जिला पत्रकार संघ ग्रामीण के अध्यक्ष प्रदीप क्षीरसागर ने किया। आभार राजेश आर वाघेला ने माना। 

वरिष्ठ नागरिक को किया गया सम्मानित
समारोह के दौरान नगर के ब्राहम्ण समाज के वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी अश्विनी कुमार पंचोली को विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल व अन्य अतिथियों ने पुष्पमाला पहनाकर विशेष तौर पर सम्मानित किया। 

विभिन्न श्रेणियों में सदस्यों को किया गया सम्मानित
समारोह की सबसे खास बात यह रही कि समारोह में 05 श्रेणियों में कुल 10 सदस्यों को ग्रुप एडमिन की ओर से अतिथियों ने मंच पर पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। 
जिसमें बेस्ट कापी पेस्ट व फारवर्ड पोस्ट अवार्ड फिरोज खांन (बबलू) बरझर व मनीष जैन नानपुर को दिया गया। बेस्ट सेल्फ एवं प्रेसनोट न्यूज पोस्ट अवार्ड जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष आशीष अगाल, वरिष्ठ पत्रकार राकेश तंवर व रफिक कुरैशी को दिया गया। बेस्ट डिस्कसन पोस्ट अवार्ड समाजसेवी दीपक दीक्षित व युवक कांग्रेस के सोनू वर्मा को दिया गया। बेस्ट ब्लास्टिंग पोस्ट अवार्ड भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्ीय अध्यक्ष विक्रम सेन को दिया गया। बेस्ट सुविचार पोस्ट अवार्ड विनोद सोमानी (पप्पू) व प्रदीप क्षीरसागर नानपुर को दिया गया।
 समारोह में ग्रुप सदस्यों के अलावा नगर के आमंत्रित गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। आयोजन को सफल बनाने में कमलेश जोशी, मंसूर मर्चेंट, प्रशांत मेहता, विक्रम सेन, आशीष अगाल,भास्कर पंचोली, हरि पंचोली, ओम कसेरा, जोनी कसेरा, विक्की गुप्ता, नयन वाणी, रिजवान, अतुल तंवर आदि का सराहनीय योगदन रहा। 

ये भी है खास
आलीराजपुर मीडिया के इस ग्रुप को इंदौर से प्रकाशित प्रजांतत्र अखबार के ब्यूरो चीफ आशुतोष पंचोली ने 20 फरवरी 2014 को बनाया था। इस ग्रुप के सफल 6 वर्ष पूर्ण होने पर ग्रुप एडमिन श्री पंचोली ने ग्रुप के सभी सदस्यों के लिये एक सहभोज का आयोजन स्थानीय बालाजी गार्डन में रखा जिसमें ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित थे। आयोजन में सक्रिय सदस्यों का सम्मान करना वाट्सएप के ज्ञात इतिहास में संभवत में पहली बार ही है। हालांकि एडमीन श्री पंचोली इसके पूर्व साल 2016 में भी इस प्रकार का आयोजन कर चुके थे किंतु इस बार नए रचनात्मक तरिके से यह आयोजन किया गया। 

तत्काल होती है एक्शन
इस ग्रुप में जिले के सक्रिय सदस्य कोई घटना, हादसों या अन्य आपात परिस्थितियों की तत्काल ब्रेकिंग करते है। जैसे ही ब्रेकिंग होती है गु्रप सदस्य जिले के कप्तान श्री विपुल श्रीवास्तवजी एवं  कलेक्टर सुरभि गुप्ता संबंधित अधिकारी को मौके पर रवाना कर देते है। जिससे ग्रुप की विश्वसनीयता भी झलकती है। ऐसे ही कई बार सामाजिक मुद्दों पर भी पाईन्ट आते ही सहयोग के लिये कई हाथ आगे बढ़ जाते है।

Share on WhatsApp