नगर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर होंगे विकास कार्य. नपाध्यक्ष सेना पटेल

51 लाख रुपए की लागत से नगर के चार वार्डो के मुख्य मार्गो पर बनने वाली सड़क का भूमिपूजन नपाध्यक्ष व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 
नगर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर विकास कार्य किए जाएंगे। इसके लिए रुपयों की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री कमलनाथ जी और नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धनसिंह के नेतृत्व में नगर में आगामी समय में चरणबद्ध तरीके से निर्माण और विकास कार्य किए जाएंगे। ये बात नगरीय क्षेत्र के चार वार्डो में 51 लाख रुपए की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य के भूमिपूजन के दौरान शुक्रवार को सिनेमा चौराहा पर आबकारी ऑफिस के पास नपाध्यक्ष सेना पटेल ने कही।
                                   

उन्होने कहा कि कि वार्ड क्रमांक 4 में अजय बेडिया के मकान से प्रतापगंज मार्ग सिनेमा चौराहा तक, वार्ड क्रमांक 8 में ज्ञानेश राठौड के यहा से जिला जेल तक, वार्ड क्रमांक 9 और 11 में उमराली रोड से बस स्टैंड तक डामरीकरण का भूमिपूजन आज किया गया है। शीघ्र ही नगर के अन्य वार्डो की सड़को का निर्माण कार्य भी शुरु किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि नगर की जनता की सुविधा के लिए विभिन्न विकास कार्यो की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। आलीराजपुर को स्वच्छ व सुंदर नगर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद प्रतिबद्ध है।     ला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओम राठौर, कांग्रेस नेता प्रकाशचंद जैन, मोहम्मद फ्रुट वाला, यतेंद्रसिंह भाटी, मुकेश गुप्ता, शांतिलाल वाणी, जयंतीलाल वाणी, पार्षद रितेश डावर, तरुण मंडलोई, नपा सीएमओ संतोष चौहान सहित नपाकर्मी मौजूद थे।   
                                      
Share on WhatsApp