माहेश्वरी समाज में शोक
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
अंचल के प्रसिद्ध डोलामाईट उद्योगपति व माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सत्यनारायण बेड़िया 81 का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। बेड़िया कुछ दिनों से अस्वस्थ्य थे किंतु गुरुवार को दोपहर में अचानक उनके सीने में दर्द उठा परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेड़िया की अंत्येष्टि शुक्रवार को स्थानीय विश्राम घाट मुक्ति धाम पर की गई। जहां उनके पुत्रों समाजसेवी कृष्णकांत बेड़िया व चेतन बेड़िया ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। बेड़िया को आदिवासी अंचल में सबसे पहले डोलोमाईट उद्योग आरंभ करने का श्रेय जाता है। आप गणेश मिनरल्स के संस्थापक थे। बेड़िया के द्वारा अंचल में यह उद्योग लाने के बाद करीब दो दर्जन डोलोमाईट उद्योग यहां पर आरंभ हुए।
बेड़िया के निधन पर माहेश्वरी समाज, पर्यावरण सहयोग संस्था, विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल, नपा अध्यक्ष सेना पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह, पूर्व विधायक नागरसिंह चैहान, माहेश्वरी समाज जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर सोमानी, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष संतोष परवाल मकू, माहेश्वरी जिला युवा संगठन अध्यक्ष आशीष अगाल, माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष प्रिती मंत्री, विधायक मीडिया प्रभारी आशुतोष पंचोली, सहयोग संस्था अध्यक्ष दीपक दीक्षित, डोलामोइट यूनियन के सदस्यों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों आदि ने श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Share on WhatsApp