शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति का विधायक पटेल ने किया पदभार ग्रहण
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
शासकीय महाविद्यालय की सभी समस्याओं के निराकरण के लिए मैं कृत संकल्प्ति हूं। शासन ने मुझे जो जवाबदारी दी हैं मैं उस जवाबदारी को पूरी निष्ठा व लगन से निभाउंगा। यहां के महाविद्यालय की कई समस्याओं की जानकारी मुझे है। उनके निराकरण के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। आप सब मुझे समय समय पर महाविद्यालय की समस्याओं से अवगत कराते रहे।
यह बात क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने गुरुवार 7 नवंबर को शासकीय महाविद्यालय के हाल में महाविद्यालय के विद्यार्थियों व स्टाफ को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। विधायक पटेल को मप्र शासन की ओर से विद्यालय की जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उनके स्वागत सम्मान के लिए महाविद्यालय परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक पटेल ने सम्मान समारोह के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में जाकर जनभागीदारी समिति का पदभार भी ग्रहण किया।
विधायक पटेल ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि आलीराजपुर में शासकीय कन्या महाविद्यालय आरंभ करने के लिए मेरे द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी व शासन को पत्र लिखा गया है। इस दिशा में मेरे द्वारा सक्रियता से कार्रवाई की जाएगी। विधायक पटेल ने कहा कि आदिवासी अंचल के अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से प्राध्यापक के पदों पर हुआ है। महाविद्यालय में प्राध्यापक के अनेक रिक्त पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति करवाई जाने के प्रयास मैं करुंगा।
महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डाॅ अल्पना बारिया ने महाविद्यालय में प्राध्यापकों व अन्य स्टाॅफ व रिक्त पदों की जानकारी अपने उदबोधन में देकर पदों की कमी को दूर करने की बात कही। समारोह को महाविद्यालय के पूर्व छात्र रहे व विधायक मीडिया प्रभारी आशुतोष पंचोली, बंटी सोमानी, धर्मेंद्र जायसवाल ने भी संबोधित किया। संचालन प्रोफेसर एसएल देवड़ा ने किया। आभार प्राध्यापक भाटी ने माना।
इस दौरान आदिवासी छात्र संघ की ओर से विधायक पटेल को समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा गया। आरंभ में विधायक पटेल व मंचासीन अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय स्टाॅफ की ओर से किया गया। समारोह में प्रदेश कांग्रेस सचिव सोनू वर्मा, कांग्रेस नेता सानी मकरानी, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक दीक्षित, प्राध्यापक डाॅ उर्मिला डांगी, प्राध्यापक डाॅ प्रदीप कनेश, प्राध्यापक राकेश अवास्या आदि उपस्थित थे।
Share on WhatsApp