सालों बाद आलीराजपुर में आयोजित दंगल ने रचा इतिहास,
सात राज्यों के 80 से अधिक महिला और पुरुष पहलवानों ने दंगल में लडाएं दावं पेंच,
विधायक पटेल बोले नगर में व्यायाम शाला का जल्द निर्माण करवाएंगे
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
जिला मुख्यालय पर रविवार के दिन आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता ने इतिहास रच दिया। दंगल आयोजन को देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ी की मैदान ही छोटा पड़ गया। जय श्री पवनपुत्र व्यायामशाला व भारतीय पत्रकार संघ की ओर से आयोजित दंगल का आयोजन नगर में सालों तक याद रखा जाएगा। रविवार का दिन बेहद खास रहा। दरअसल सात राज्यों के 80 से अधिक महिला और पुरुष पहलवान स्थानीय टंकी मैदान में आयोजित विराट कुश्ती दंगल के मैदान में दावं पेंच लडाने उतरे तो हर कोई पहलवानों के दंगल को देखेन के लिए बेताब रहा। जब पहलवान दांव लडा रहे थे तो दर्शक के शोर और उत्साह से पूरा मैदान गुंजायमान हो गया। जय श्री पवनपुत्र व्यायायाम शाला और भारतीय पत्रकार संघ के संयुक्त तत्तवाधान में आयोजित कुश्ती दंगल में सात राज्यो गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, यूपी सहित प्रदेश के पहलवान शामिल हुए जिन्होने अपने जौहर दिखाएं।
विधायक बोले शीघ्र बनवाएंगे व्यायामशाला
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि ऐसे आयोजन से युवक युवतियों को स्वास्थ के प्रति जागरुक होने की प्रेरणा मिलेगी। ऐसे आयोजन नगर में निरंतर होते रहने चाहिए। इससे अन्य युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। विधायक पटेल ने कहा कि मै भी बचपन में व्यायामशाला में जाता रहा हुॅ। नगर में शीघ्र ही व्यायाम शाला का निर्माणा करवाया जाएगा। कार्यक्रम को एसपी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर वर्मा, पूर्व विधायक चौहान ने भी संबोधित किया।
विक्रम सेन ने कहा कि बेटियां भी बेटो की तरह मजबूत हो सकती है। इसलिए पहली बार महिला पहलवानों को भी दंगल में बुलवाया गया। जिनकी प्रतिभा देख शहर की बेटियां भी आगे बढने के लिए प्रेरित हो सके। उन्होने कहा कि वर्तमान में युवा पीढी नशे और मोबाइल के कुचक्र में फसती जा रही है। ऐसे में पारंपरिक दंगल के माध्यम से युवाओ को स्वस्थ और मजबूत शरीर के प्रति रुचि बढाने के लिए प्रेरित करने के लिए आयोजन किया गया।
महिला पहलवान उर्वशी और अनेरी की कुश्ती का रहा क्रेज
दंगल की शुरुआत में गुजरता की उर्वशी राजपुत और राजस्थान अनेरी ने पहली कुश्ती लडी। शहर में पहली बार महिला पहलवानों को कुश्ती लडते हुए देखने के लिए बडी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस मुकाबले में विभिन्न प्रकार के दाव पेंच लडाते हुए गुजरात की उर्वशी ने राजस्थान की अनेरी को पटखनी दी और विजेता रही।
पुरुष वर्ग में हरियाणा के पहलवान ने मारी बाजी
दंगल के के दौरान जब दिल्ली और हरियाणा के दो हट्टे कट्ठे पहलवान रिंग में पहुंचे तो मैदान में दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। इन पहलवानों ने पहले रिंग में विभिन्न मुद्राओं में वार्म अप किया तो लोग तालियां बजाते रहे। पश्चात मुकाबला शुरु हुआ तो लोगों की सांसे थम सी गई क्योंकि दोनों पहलवान एक दूसरे पर भारी पड़ रहे थे और दांवपेंच लडा रहे थे। आखिरकार हरियाणा के साेनू पहलवान ने दिल्ली के मोनू पहलवान को पटखनी देकर बाजी अपने नाम की।
मैदान खचाखच भरा रहा, छोटे पहलवानों ने भी दिखाया दम
वहीं टंकी मैदान पर अन्य छोटे बडे पहलवानों ने भी अपना दम दिखाया। इस दौरान मैदान खचाखच भरा रहा। देर रात 9 बजे तक भी कुश्ती का दौर जारी रहा। आलीराजपुर के पहलवान राकेश सेन ने भी कुश्ती में अपना जौहर दिखाया और विजेता रहे। उन्हौंने जैसे ही धोबी पछाड़ स्टाईल में विपक्षी पहलवान को पलटी मारी दर्शकों ने पांडाल में तालियां व सिटी बजाकर उनका स्वागत किया। दंगल के संयोजक व व्यायाम समिति के अध्यक्ष विक्रम सेन ने पूरे आयोजन में तन मन धन से अपना सहयोग कर नगर को एक यादगार दंगल का भरपूर आनंद दिलवाया और आलीराजपुर का नाम पूरे देश के पहलवानों में पहंुचाया।
अतिथियों का हुआ स्वागत
पूर्व विधायक श्री नागर सिंह चौहान ने भी दोहराते हुए बताया कि मुकेश पटेल औऱ मैं स्वयं भी व्यायाम शाला में किशोरवय में आते रहे हैं, इसके पुनः निर्माण में हम पूरी ताक़त से साथ मे हैं, युवाओं के लिए ये बेहद जरूरी हैं। पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम के आयोजन की खुलकर प्रसंशा की तथा इसके आयोजकों से आग्रह किया कि ऐसे समाज हितैषी आयोजन निरन्तर होने चाहिये। इस आयोजन में आलीराजपुर जिले के निवासी मुकेश भामदरे जो बॉक्सिंग तथा कुश्ती में 7 बार राष्ट्रीय चेम्पियन रहे उनका भव्य स्वागत किया गया।
वही यँहा पधारे समस्त अखाड़ो के ख़लीफ़ा, दंगल फ़िल्म फेम पहलवान संजय चौहान रेफ़री महेश जाधव, नीलिमा बोरासी, केशव चव्हाण, शेरू पहलवान, तथा सुशील बाजपेयी, उस्ताद मांगीलाल जी, अशोक ओझा, राधेश्याम वर्मा का भी शानदार स्वागत कर गुर्ज भेंट किये गए। समस्त पहलवानो के लिए शील्ड, मेडल, प्रमाण पत्र तथा लगभग चार लाख नगद इनाम राशि दी गई। आमजन ने इस कार्यक्रम की भूरी भूरी सराहना की। इस आयोजन में सभी जाति सम्प्रदाय के पहलवानो ने खिलाड़ी भावना के साथ इसमे भाग लिया। उत्साह पूर्ण माहौल में आयोजित इस दंगल में राष्ट्रीय स्तर के महिला पुरूष पहलवानों की दर्जनो कुश्तियां काफी रोमांचक रही।
आलीराजपुर के युवाओं को इस खेल में प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से छोटी उम्र के पहलवानो के साथ साथ जिसमे आलीराजपुर के पहलवान राकेश सेन ने भी 20 साल बाद सार्वजनिक तौर पर कुश्ती लड़ी और विजेता बने, जिसे भी काफ़ी सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन पिंकू वर्मा गोविंद जोशी, अनीस शेख, नरेंद्र पिल्लू पहलवान, नवीन सेन, महेश विश्वकर्मा तथा गुलाम बाबा ने किया। श्री पवन पुत्र व्यायाम शाला के पहलवान साथियों ने इस कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग किया।
दंगल के आरंभ में विधायक मुकेश पटेल, एसपी विपुल श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर सुरेशचंद्र वर्मा, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल, भदु भाई पचाया, भगवती प्रसाद जायसवाल, गोपाल मैलाना, जवाहर कोठारी ने हनुमानजी के चित्र पर पुजन अर्चन कर दंगल का शुभारंभ किया। दंगल के दौरान रेफरी महेश जाधव, केशवराव चव्हाण, निलिमा बौरासी सहित व्यायाम शाला समिति सदस्य मौजूद थे।
Share on WhatsApp
सात राज्यों के 80 से अधिक महिला और पुरुष पहलवानों ने दंगल में लडाएं दावं पेंच,
विधायक पटेल बोले नगर में व्यायाम शाला का जल्द निर्माण करवाएंगे
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
जिला मुख्यालय पर रविवार के दिन आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता ने इतिहास रच दिया। दंगल आयोजन को देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ी की मैदान ही छोटा पड़ गया। जय श्री पवनपुत्र व्यायामशाला व भारतीय पत्रकार संघ की ओर से आयोजित दंगल का आयोजन नगर में सालों तक याद रखा जाएगा। रविवार का दिन बेहद खास रहा। दरअसल सात राज्यों के 80 से अधिक महिला और पुरुष पहलवान स्थानीय टंकी मैदान में आयोजित विराट कुश्ती दंगल के मैदान में दावं पेंच लडाने उतरे तो हर कोई पहलवानों के दंगल को देखेन के लिए बेताब रहा। जब पहलवान दांव लडा रहे थे तो दर्शक के शोर और उत्साह से पूरा मैदान गुंजायमान हो गया। जय श्री पवनपुत्र व्यायायाम शाला और भारतीय पत्रकार संघ के संयुक्त तत्तवाधान में आयोजित कुश्ती दंगल में सात राज्यो गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, यूपी सहित प्रदेश के पहलवान शामिल हुए जिन्होने अपने जौहर दिखाएं।
विधायक बोले शीघ्र बनवाएंगे व्यायामशाला
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि ऐसे आयोजन से युवक युवतियों को स्वास्थ के प्रति जागरुक होने की प्रेरणा मिलेगी। ऐसे आयोजन नगर में निरंतर होते रहने चाहिए। इससे अन्य युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। विधायक पटेल ने कहा कि मै भी बचपन में व्यायामशाला में जाता रहा हुॅ। नगर में शीघ्र ही व्यायाम शाला का निर्माणा करवाया जाएगा। कार्यक्रम को एसपी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर वर्मा, पूर्व विधायक चौहान ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के सूत्रधार व मुख्य आयोजक विक्रम सेन ने बताया कि यह आयोजन युवा पीढ़ी को नशे व मोबाइल गेम से हो रहे शरीर को खराब होने से बचाने तथा बेटियों को समान दृष्टि से देखने के उद्देश्य से पूर्व विधायक स्व. श्री वेस्ता जी पटेल 'दादा', एडवोकेट स्व. श्री कमल किशोर जी सेन 'बोस', क्रांतिकारी युवा नेता स्व. श्री महेन्द्र जी कोठारी, स्व. नयन जायसवाल 'हनी' की स्मृति में आयोजित किया गया। इस आयोजन में 110 से अधिक पहलवानो ने कलात्मक दाँव पेच के साथ सुदृढ़ शरीर से हो रहे मुकाबलो को हजारों लोगों ने लगातार सात घंटे तक निहारा। प्रारम्भ में अतिथियों ने श्री पवनपुत्र हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण किया, पश्चात अतिथी गण ने महत्वपूर्ण पहलवानो को हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रारम्भ की।
बेटियां भी बेटो की तरह मजबूत हो सकती हैविक्रम सेन ने कहा कि बेटियां भी बेटो की तरह मजबूत हो सकती है। इसलिए पहली बार महिला पहलवानों को भी दंगल में बुलवाया गया। जिनकी प्रतिभा देख शहर की बेटियां भी आगे बढने के लिए प्रेरित हो सके। उन्होने कहा कि वर्तमान में युवा पीढी नशे और मोबाइल के कुचक्र में फसती जा रही है। ऐसे में पारंपरिक दंगल के माध्यम से युवाओ को स्वस्थ और मजबूत शरीर के प्रति रुचि बढाने के लिए प्रेरित करने के लिए आयोजन किया गया।