पत्रकार मनीष जैन की माताजी प्रमिला जैन का निधन

जिला पत्रकार संघ सहित गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि
गिरिराज मोदी न्यूज। सिटी रिपोर्टर 
स्व. सुरेंद्र कुमार जैन की धर्मपत्नी और संजय जैन नगरपालिका, पत्रकार मनीष जैन और योगेश जैन की माता प्रमिला जैन उम्र 65 का आकस्मिक निधन बुधवार को हो गया। जिनका अंतिम संस्कार आजादनगर मुक्तिधाम धाम पर किया गया। इस दौरान बडी संख्या में समाजजन और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। 
जिला पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
पत्रकार मनीष जैन की माता के निधन पर आलीराजपुर जिला पत्रकार संघ के संरक्षक रघु भाई कोठारी, अशोक ओझा, संयोजक आशुतोष पंचोली, विक्रम सेन,जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष आशीष अगाल, जिला महासचिव हितेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रफीक कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष गफ्फार खान, सचिव गिरीराज मोदी,मीडिया प्रभारी गोविंदा गुप्ता, रिजवान खान, इमरान खत्री सहित गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।  
Share on WhatsApp