झाबुआ में धार विभाग ने खो.खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता की आयोजित

सरस्वती शिशु मंदिर की टीमो ने लहराया परचम,
आचार्य परिवार ने जताया हर्ष
आलीराजपुर। सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान धार विभाग द्वारा झाबुआ में आयोजित खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता में 10 विद्यालय से उपस्थित टीमों में से सस्ंथा सरस्वती शिशु मंदिर उमावि आलीराजपुर की अंडर 14 अंडर 17 कबड्डी की टीमों ने परचम लहराते हुए धार व झाबुआ को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं अंडर 14 की खो.खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय दलीय स्पर्धा हेतु योग्यता प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि मे संस्था खेल शिक्षक आनंद निमौरे, शिक्षक कैलाश पिपलाज का सराहनीय योगदान रहा। संस्था प्राचार्य व आचार्य परिवार ने बहुत शुभकामनाएँ दी है। उक्त जानकारी आशीष वाघेला द्वारा दी गई। 
बाक्सिंग प्रतियोगिता में प्राप्त किया गोल्ड मेडल 
सरस्वती विघा प्रतिष्ठान मालवा प्रांत खाचरोद में आयोजित प्रांतीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सुमित चौहान अंडर 14, अनिल चौहान अंडर 17 ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है । वहीं धीरज मंसारे अंडर 17 ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। अब आगे क्षैत्रिय बॉक्सिंग प्रतियोगिता मध्य भारत, महाकौशल,छतीसगढ़ व मालवा प्रांत के बीच प्रतिस्पर्धा रहेगी।
 उक्त उपलब्धियों पर खेल शिक्षक आनंद निमौरे, प्राचार्य बलिराम बिल्लौरे, सचिव कैलाश कमेडिया,समिति व आचार्य परिवार ने बधाइयाँ दी। उक्त जानकारी खेल विभाग की ओर से कैलाश पिपलाज ने दी 
Share on WhatsApp