नगर के सभी गरबा पांडालो में जमा गरबो का रंग
आकर्षक वेशभुषा मे गरबा खेल रहे मां के भक्त
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिर्पोटर
नगर में इन दिनो नवरात्री पर्व की धुम है हर गरबा पांडाल में आकर्षक सजावट से रोनक का माहौल है। वहीं इन पांडालो में गरबा खेलने वाले गरबा प्रेमियों का उत्साह भी दिखाई दे रहा है। बुधवार को नवरात्री के चौथे दिन गरबा पांडालो में उल्लास का वातावरण नजर आया। नगर के नीम चौक झंडा चौक पोस्ट आफिस चौराहा प्रतापगंज मार्ग तिलक मार्ग असाड़पुरा राक्शा सहित माहेश्वरी समाज राठौड़ समाज लोहार समाज व अन्य समाज में गरबा की धुम मची हुई है।
माता की आराधना में जुटे भक्त
नवरात्री महापर्व के चलते नगर के समस्त माता मंदिरो में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है नगर के मध्य कालिका माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन पुजन करने पहुंच रहे है वहीं बोरखड़ स्थित मनकामनेश्वरी मंदिर में रोजाना आरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नगर से 5 किमी दूर स्थित मालवई में चामुंडा माता के दर्शन के लिए सुबह शाम श्रद्धालु पैदल पहुंच रहे है। यहां पर रोजाना कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा है साथ ही हवन भी चल रहा है।
लोहार समाज में गुजराती स्टाइल में खेल रहे गरबे
नगर के रामदेव मन्दिर चौराहे पर स्थित नवदुर्गा उत्सव समिति लोहार सुतार समाज के तत्वावधान में आयोजित गरबा उत्सव में गरबा प्रेमियों की भीड़ बढने लगी है। गरबो में गुजराती परिधान चुनरी व लहंगा ड्रेस छाई हुई है। गुजराती स्टाईल में युवक.युवतियां व महिलाएं गुजराती स्टाईल में गरबे खेलते नजर आते है। मीडिया प्रभारी कृष्णकांत बेडिय़ा ने बताया कि नवरात्री के चौथे दिन समाज के बच्चें हो या बड़े युवक हो या युवतियां सभी सिंगल या जोड़े से गरबारास कर रहे है। सभी गरबा प्रेमी रात्री 9 बजे महाआरती व प्रसादी वितरण के बाद भक्ति.भाव पूर्वक माँ की आराधना में डूबे हुए है। जैसे.जैसे नवरात्री पूर्व आगे बढ़ता जा रहा है वैसे.वैसे खेलने वालों का उत्साह चरम पर पहुंच रहा है।
वैष्णव चौक पर उमड़ रही भीड़
नगर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर स्थित वैष्णव चौक में नवदुर्गा उत्सव समिति दशा वैष्णव पोरवाल समाज के तत्वावधान में आयोजित गरबा उत्सव में गरबा प्रेमियों की भीड़ बढऩे लगी है। गरबो में गुजराती परिधान चुनरी व लहंगा ड्रेस छाई हुई है। गुजराती स्टाईल में युवक.युवतियां व महिलाए गुजराती स्टाईल में गरबे खेलते नजर आते है। नवरात्री के चौथे दिन समाज के बच्चें हो या बड़े युवक हो या युवतियां सभी सिंगल या जोड़े से गरबारास कर रहे है। सभी गरबा प्रेमी रात्री 9 बजे महाआरती व प्रसादी वितरण के बाद भक्ति.भाव पूर्वक माँ की आराधना करते हुए फिल्मी गानों व भजनों पर जमकर थिरक रहे है। पूरे पाण्डाल को भव्य लाईटींग से सजाया गया है। रात्री 9 बजे महाआरती व प्रसादी के बाद मयूरी गुप्ता के नेतृत्व में प्रेरणा ग्रुप के द्वारा काठीयावाड़ी छनेरो नृत्य की छातों के द्वारा शानदार प्रस्तुति गरबा पाण्डाल में दी गई। जिसे देख कर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। इसके बाद शानदार गरबे की शुरूआत हुई जो कि देर रात तक चलती रही।
नवरात्री के चौथे दिन राठौड़ समाज में छाया गरबों का रंग
नवरात्री उत्सव के दौरान आलीराजपुर में हर जगह गरबों की धुम मची है। हर जगह महिला व पुरूष एवं युवक.युवतियां व बच्चें गरबे के रंग में रंगे हुए है। महिला.पुरूष गुजराती स्टाईल में दो ताली.तीन ताली व डाण्डीयारास खेलते दिखाई दे रहे है। इसी कड़ी में राठौड़ समाज के द्वारा नवरात्री के चौथे दिन शानदार गरबे का आयोजन किया गया। जहां राठौड़ समाज के युवक.युवतियां एक जैसी ड्रेस में गरबे खेलने के लिए पाण्डाल में पहुंचे। वहीं मातारानी चौक पर पाण्डाल की जगमग रोशनी हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रही है। प्रतिदिन रात्री 9 बजे महाआरती के बाद गरबारास प्रारम्भ हो जाता है। पूरे नगर में इस आयोजन की जमकर प्रशंसा हो रही है।
एक जैसी डे्स में गरबा खेल रहे वाणी समाजजन
नगर के वाणी मोहल्ले में नवदुर्गा उत्सव समिति वाणी समाज के तत्वावधान में आयोजित नवरात्री उत्सव में चौथे दिन समाज के युवक युवतियां व बच्चें एक जैसी ड्रेस व महिलाए बंगाली लुक में जमकर गरबारास खेली। गुजराती व बंगाली स्टाईल में खेले गए गरबारास में हर किसी का दिल जीत लिया। रात को 9 बजे महाआरती व प्रसादी वितरण के बाद गरबो का ऐसा रंग जमा की देर रात तक खेलने वाले थकने का नाम नहीं ले रहे थे। यहाँ पर विद्युत साज सज्जा व पाडाल देखने लायक बना हुआ है।
पटेल पब्लिक स्कूल में छाया गरबों का उल्लास
नगर के चांदपुर मार्ग पर स्थित पटेल पब्लिक स्कूल में गरबा रास का उल्लास परवान चढ़ रहा है। कार्यक्रम का आयोजन पटेल परिवार बोरखड़ एवं मां मनकामनेश्वरी माता मंदिर समिति के तत्वाधान में किया जा रहा है। नौ दिवसीय आयोजित हो रहे नवरात्रि पर्व में गरबा रास खेलने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुरूषों की भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन रात्रि 8 बजे यहां माताजी की आरती होती है। इसके बाद गरबा रास का कार्यक्रम शुरू हो जाता है। यहां पर सुसज्जित पांडाल में देर रात तक गरबों की धूम मची रहती है। एक जैसे आकर्षक ड्रेस कोड में गरबा नृतक यहां शामिल होते हैं।
कार्यक्रम में बड़ौदा से आई आर्केष्ट्रा पार्टी द्वारा सुमधुर गरबा रास की प्रस्तुति दी जा रही है। प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी पांडाल में बैठने की और पेयजल की व्यवस्था की गई है। गरबा समिति के प्रमुख महेश पटेल विधायक मुकेश पटेल एवं नपा अध्यक्ष सेना पटेल ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ गरबा नृत्य प्रस्तुत करने वाले गरबा नृतकों एवं पार्टी को नवरात्रि के अंतिम दिवस आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
असाडपुरा में भी छाया गरबो का रंग
नगर स्थित असाड़पुरा में भी इस बार गरबा उत्सव का शानदार रंग जम रहा है। यहां पांडाल में आजादनगर आजादनगर से आई आर्केष्ट्रा टीम गरबों की मनमोहक प्रस्तुति दे रही है। गरबा आयोजक समिति के अध्यक्ष चितल पंवार एवं उनकी टीम ने बताया कि रात्रि में ८.३० बजे आरती के बाद यहां गरबों की शुरूआत होती है। जो देर रात तक चलता है। कार्यक्रम मेंं आकर्षक परिधान से सजे धजे महिला पुरूष और बच्चें गरबा नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दे रहे है। गरबा कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्षकों की भीड उमड रही है।
Share on WhatsApp