विधायक पटेल एकवीरा माता बदनावर में चुनरी यात्रा में हुए शामिल

माताजी भक्त मंडल के वरिष्ठों का किया सम्ममान
गिरिराज मोदी
अलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर 
क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान धार जिले के बदनावर तहसील में स्थित एकवीरा माताजी की चुनरी यात्रा में शामिल हुए। विधायक पटेल ने वहां के मंदिर भक्त मंडल के वरिष्ठ सदस्यों का साफा और पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। 


विधायक पटेल ने माताजी मंदिर में स्थित आकर्षक मूर्ति के दर्शन कर वहां पर चुनरी ओढ़ाई और अपनी पत्नि कमला पटेल सहित माताजी की आरती भी उतारी। उसके पश्चात चुनरी यात्रा में भाग लिया। विधायक पटेल के साथ जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापू पटेल, दिलीप पटेल, सोनू वर्मा सहित आदि श्रद्धालु उपस्थित थे। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापू पटेल ने भी अपनी पत्नि सहित माताजी की आरती उतारी।



Share on WhatsApp