नगर की कवयित्री माधुरी सोनी को इंदौर मे मिला अवार्ड

अपनी आलेख व कविताओं के माध्यम से कई जगहों पर हो चुकी है सम्मानितविधायक मुकेश पटेल सहित गणमान्य नागरिकों ने दी बधाईया
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज सिटी रिपोर्टर। 
विगत दिनों विश्व हिंदी लेखिका मंच द्वारा प्रीतमलाल दुआ सभागार इंदौर में महादेवी वर्मा स्मृति कवयित्री सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमे नवोदित कवयित्रियों को कल्पना चावला मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में आलीराजपुर के सोनी समाज की नवोदित कवयित्री माधुरी सोनी मधुकुंज का चयन किया गया था। जिन्हें उक्त आवार्ड प्राप्त करने के लिए निमंत्रण प्राप्त हुआ। सोनी द्वरा इंदौर में उक्त अवार्ड प्राप्त किया गया। उक्त सम्मलेन में सभागार में सोनी मधुकुंज द्वारा काव्य पाठ भी किया गया। जिसे मंचासीन सभी विद्वानों द्वारा सुना गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा आगे इसी प्रकार के कार्यक्रम में शामिल होने हेतु निवेदन भी किया गया। 

ज्ञात हो को सोनी साहित्य के क्षेत्र में अपने आलेख व कविताओ के माध्यम से अन्य जगहों पर भी पुरुस्कृत भी हो चुकी है। गत दिवस माधुरी सोनी को कलेक्टर एसपी एडिशनल एसपी के आतिथ्य में कॉलेज ऑडिटोरियम में मांडना आटर्स में लायंस क्लब द्वारा भी सम्मानित किया गया था। कला व साहित्य के प्रति सोनी की इस उपलब्धि पर साहित्यिक सुधिजनो एवम मित्रजन ने सोनी को बधाई दी है।
श्रीमती सोनी को मिली इस सफलता पर क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल सहयोग महिला मंडल अध्यक्ष पूष्पलता शाह, सहयोग महिला मंडल की प्रतिभा पंचोली, पूर्व विधायक नागरसिंह चैहान जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह, विधायक मीडिया प्रभारी आशुतोष पंचोली,माहेश्वरी युवा संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष अगाल सहित अन्य लोगों ने हर्ष जताकर श्रीमती सोनी को बधाई दी। 
Share on WhatsApp