ग्राम पंचायत भयडिय़ा की चौक को डोबलाझीरी से अलग करने की मांग की
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज सिटी रिर्पोटर।
जिले के ग्राम भयडिय़ा की चौक के सेकड़ो निवासी महिलाए.पुरुष एवं बच्चो के साथ मंगलवार दोपहर को कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होने ग्राम भयडिय़ा की चौक को ग्राम पंचायत डोबलाझीरी से अलग कर अन्य ग्राम पंचायतो में शामिल करने की मांग को लेकर कलेक्टर सुरभि गुप्ता के नाम तहसीलदार तिलवारे को एक ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उनके साथ ग्राम की महिलाए.पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।
नहीं तो करेंगे पंचायत चुनाव का बहिष्कार
सौंपे गए ज्ञापन मे बताया गया कि ग्राम भयडिय़ा की चौकी वर्तमान में ग्राम पंचायत डोबलाझीरी में सम्मिलित है जो की हमारे ग्राम भयडिय़ा से 17 किमी की लम्बी दूरी पर है। वहां आने जाने के लिए आलीराजपुर अकोला होते हुए जाना पड़ता है। दूरी होने के कारण हमारे ग्रामवासियों को कई शासकीय कार्यो के लिए वहां बार.बार जाना पड़ता है एवं कार्य भी नही होते है। वहां के सरपंच और सचिव द्वारा तानाशाही कर पिछले 15 सालो से हमारे ग्राम भयडिया को शासन की किसी भी योजनाओं से लाभांवित नही किया जाकर हमारे साथ भेदभाव किया जाता है। हमारे ग्राम को हमारे नजदीकी जो कि हमारे ग्राम से लगे हुए ग्राम पंचायत अंबारी अथवा दीपा की चौकी में सम्मिलित किया जाना था किंतु राजनेतिक कारणों से ऐसा नही किया गया। कई बार इसकी लिखित शिकायत भी की गई किंतु आज तक शासन.प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नही उठाया गया है। जिससे हम ग्रामवासियो को राहत मिल सके। ग्रामवासीयों ने ज्ञापन मे बताया कि ग्राम पंचायत डोबलाझीरी से हमको अलग कर ग्राम पंचायत अंबारी अथवा दिपा की चौकी में शामिल किया जाए अन्यथा हम ग्रामवासी शासन की समस्त सुविधाओं योजनाओं का तथा आगामी त्रिस्तरित पंचायत चुनाव का सामूहिक रूप से बहिष्कार करेंगे। हमारे ग्राम के बच्चो को हम स्कूल नही पहुंचायेंगे सामूहिक रूप से ग्राम छोड़कर गुजरात चले जाएंगे; शासन के अधिकारी कर्मचारीयों को हमारे ग्राम में कार्य करने नही देंगे तथा हमारे ग्राम से रेत की सप्लाई को भी नही होने देंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन.प्रशासन की होगी। इस अवसर पर ग्राम पटेल मदन भारत खुमासिंह प्रतापसिह गिलदार रामसिंह प्रदिप नवलसिंह कादु वेस्ता सहित सेकडो ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Share on WhatsApp