पानी निकासी के लिए तोड़ी नालिया,दुकानदार परेशान

सीजन की बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया
विशाल वाणी
 चन्द्र शेखर आज़ाद नगर
नगर में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद  नगर के कई हिस्सों में पानी भर गया। सड़के तालाब में तब्दील हो गई थी। पानी की निकासी नही होने पर अलीराजपुर रोड़ पर बनी जनपद पंचायत की दुकानों के आगे बनी नाली के ऊपरी भाग को प्रशाशन ने आनन फानन में जेसीबी से तोड़ दिया। दरसल दुकानदारों ने नाली को ऊपर से फर्सी से ढक दिया था। प्रशाशन का मानना था कि सम्भवतः नाली में कही जाम होगा इस कारण सड़क पर पानी भर रहा है। परन्तु ऐसा नही हुआ नालिया पूरी तरह साफ थी।नाली तोड़ने के बाद दो दिन से स्थानीय दुकानदारो को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। नाली तोड़ने के बाद उसका मलबा दुकानों के आगे ही बिखरा पड़ा है। दुकानदारों ने बताया कि जिस तरह से प्रसाशन ने नालियों को तोड़ कर दुकानों के आगे मलबा फैलाया है वही इसे ठीक करे।  ओर हमारी परेशानी दूर करे। इधर दो दिन में नालियों को ठीक करने के किए नगरीय प्रशासन ने कोई कदम नही उठाया। इससे दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है।  इधर नालिया खुली होने से गन्दगी के कारण मच्छरों की भरमार हो गई है। जिससे सीजन की बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है 
Share on WhatsApp