सोंडवा में धुमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस

 झमाझम बारिश के बाद भी उत्साह के साथ झुमे समाजजजन
मांगलिक भवन का किया शिलान्याश, प्रतिभा सम्मान के साथ ही पौधा रोपण भी किया 

आशुतोष पंचोली-गिरिराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज टीम।
 संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय आयोजन  सोण्डवा एवं जोबट में किया गया। विशेष कर सोण्डवा में झमाझम बारिश के बाद भी आदिवासी सम्माज जनो में उत्साह एवं उमंग देखा गया। कार्यक्रम में महिला पुरूष एवं बच्चें अपनी पारंपरिक संस्कृति,वेशभूषा एवं तीर कामठी,फालिये के साथ नाचते गाते पारंपारिक वाद्य यंत्र एवं डीजे के साथ थिरकते हुए शामिल हुए। 
विधिवत कार्यक्रम की शुरूआत के पूर्व पूर्व स्थानीय आदिवासी समाज महिला मंडल की सदस्यों के द्वारा एक जैसी वेशभूषा में मंच पर लोक नृत्य कर सबको आनंदित किया। सर्वप्रथम समाज की रीति रिवाज अनुसार सोण्डवा ग्राम के बाबादेव, गुठान, टटल देवी, नेवा माता, डूंगरी मामा, काजल माता, भीलवट बाबा देव, कानपुर वाली माता एवं खत्रीजो के नाम बिलपत्र पर पूजन कर देशी शराब की धार छोड़ी गई। इस दौरान समाज के वीर क्रांतिकारी टंट्या मामा, बिरसा मुंडा एवं बाबा साहब डॉ आंबेडकर को माल्यार्पण कर गांव के पुजारा एवं वरिष्ठ के द्वारा सेवा जोहार अर्पित की गई। स्वागत भाषण रायसिंह आवासीया ने दिया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ रायपुर से आए प्रोफेसर लवनसिंह कुंवर ने थे। इस अवसर पर कुंवर ने कहा कि आज के समय में युवाओं में सामाजिक सोच को प्रबल बनाकर संवैधानिक अधिकारों के लिए जागरूक करना होगा। समाज का युवा पड़ा लिखा होगा तभी हम सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। 

समाज हित के लिए हर सम्भव सहयोग करूंगा
इस अवसर पर खरगोन से आए अतिथि प्रताप भाई ने नशामुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि विदेश शराब समाज को बर्बाद कर रहा है,युवा नशा से दूर रहे। उन्होंने सामाजिक कार्यक्रमो में विदेशी शराब को प्रतिबंद लगाने एवं सामाजिक पंचायत को तय करने की बात कहीं। प्रतापभाई ने दहेज प्रथा को कम करने तथा नाबालिग शादियों पर भी प्रतिबंध रोक लगाने की बात कही। क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि में आज इस सामाजिक आयोजन में  जनप्रतिनिधि बन कर नही समाज का बेटा होने के नाते आया हूं समाज के विकास के लिए हम सब मिलकर प्रत्यास करें हर व्यक्ति के लिए समाज सर्वपरि होता है समाज हित के लिए हर सम्भव सहयोग मेरे द्वारा किया जाएगा। समाजसेवी शंकर भाई तड़वाला, भीमसिंह मसानिया ने संवैधानिक अधिकारो के साथ समाज की रूढि़ प्रथा तथा 5वी 6 वी अनुसूची के प्रावधानों के बारे जानकारी दी। अध्यक्षीय भाषण आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश रावत ने दिया। इस दौरान विधायक पटेल ने समिति के लोगों को बहुत जल्द सोंडवा में सबके सहयोग से भवन निमार्ण का कार्य प्रारंभ करने की बात कहीं। कार्यक्रम को आयोजन समिति के डॉ नरेंद्र भयडीया, नितेश अलावा, प्रीति डावर एवं समाज महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता चौहान ने सम्बोधित किया।

मुस्लिम समाज ने किया स्वागत
विश्व आदिवासी दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम सोंडवा में पहुंच कर आलीराजपुर मुस्लिम समाज के शहर काजी सैय्यद हनिफ मिया, शाबिर बाबा, सिराज तन्हा, डॉ. शकील शेख, इरशाद कुरेशी एवं मजाइदशा आदि प्रतिनिधियों ने आदिवासी समाज के आयोजन समिति के सदस्यों को पुष्पमाला पहना कर स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आदिवासी समाज महिला मंडल की नव नियुक्त पदाधिकारियो का मंच पर आमन्त्रित कर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियो के द्वारा स्वागत कर समाज की रीति नीति अपने दायित्वों के निर्वहन करने के लिए तथा सामाजिक कार्य में सहयोग के लिए शपथ दिलाई गई।


पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
विश्व आदिवासी दिवस को यादगार बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों एवं वन विभाग के सहयोग से पौधा रोपण किया गया और सदस्य के द्वारा पेड़ बनाने के लिए एक एक पौधे को गोद लिया जाकर निजी खर्च से टिगार्ड लगने का संकल्प लिया। सोण्डवा-वालपुर रोड पर आदिवासी समाज मांगलिक भवन के लिए जमीन का शिलान्यास जिला कोर कमेटी सदस्यों एवं क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल तथा स्थानीय समाज के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान समाज की प्रतिभाओं का भारतीय संविधान की प्रस्तावना एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन रतनसिंह रावत ने एवं भंगुसिह तोमर ने किया। आभार समिति के किशोर मण्डलोई ने माना।
Share on WhatsApp