वैश्य समाज ने चलाया सदस्यता अभियान

अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़कर संगठन को मजबुत बनाना है-प्रदेश महामंत्री माहेश्वरी
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
 वैश्य समाज को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसे लेकर विगत दिनो बहारपुरा स्थित पोरवाड़ धर्मशाला में सभी समाज के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अधिक से अधिक सदस्य बनाने और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैश्य संगठन के प्रदेश महामंत्री महेश माहेश्वरीए प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत अग्रवालए प्रदेश मंत्री ओच्छबलाल सोमानी थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री माहेश्वरी ने कहा कि आज हम सभी अपने अपने कामो में व्यस्त होने के साथ ही धन कमाने की होड़ में लगे हुए है और समाज से दूर होते जा रहे है हम सभी को महीने में कम से कम एक दिन समाज के लिए देना चाहिए। माहेश्वरी ने कहा कि आपके जिले में ओच्छबलाल सोमानी को लोह पुरूष के नाम से पहचाना जाता हैए आपको गर्व होना चाहिए कि आपकी किसी भी तकलीफ में वे आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहते है। आपको भी उनके साथ खड़ा रहरक संगठन को मजबूत  बनाना है।

परीचय सम्मेलन का होगा आयोजन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माहेश्वरी ने कहा कि वैश्य समाज के बैनर तले एक विशाल परीचय सम्मेलन का आयोजन इंदौर में किया जा रहा है जिसमें सभी समाज के स्टॉल लगाए जाएंगे। इस वैश्य परीचय सम्मेलन में भाग लेकर आप अपने बच्चें बच्चीयों के लिए अच्छे रिश्ते तलाश सकते है। परीचय सम्मेलन में माहेश्वरी जैन वाणी गुप्ता सोनी सहित अन्य समाज शामिल होंगे। इस दौरान माहेश्वरी ने उपस्थित समाजजनों को सम्मेलन में भाग लेने के साथ ही अपने अपने समाज में वैश्य संगठन के सदस्य बनाने के लिए सदस्यता फार्म भी समाज अध्यक्षों को दिए।

समाज को एकसुत्र में बंधना जरूरी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री औच्छबलाल सोमानी ने कहा कि समाज खंड खंड में विघटित होता जा रहा है इसलिए समाज को एकसुत्र में आज बांधने की जरूरत हैए संगठन में ही शक्ति होती है अकेला व्यक्ति कोई भी काम सिद्ध नहीं कर सकताएसामुहिक प्रयासो से ही सफलता मिलती है इसलिए हम सभी को समाज में फैल रही विक्रतियो को दूर करने के लिए एक जाजम में आकर बैठना पड़ेगा। तभी आने वाली चुनोतियों का हम सामना कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि वैश्य संगठन से जुडकर आप समाज को मजबुत बनाने का प्रयास करे। सोमानी ने सभी समाज के पदाधिकारियों से ये अपील की की अपने समाज के अधिक से अधिक लोगों को वैश्य संगठन का सदस्य बनाकर समाज को शक्ति प्रदान करे। इस अवसर पर वैश्य संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत अग्रवालजिलाध्यक्ष संजय गुप्ता व माहेश्वरी समाज की अयोध्या चौधरी ने भी अपने विचार रखे। संचालन अनिश जैन ने किया। आभार आशीष गुप्ता ने माना। उक्त जानकारी वैश्य संगठन के तहसील सरंक्षक आशीष अगाल ने दी।


Share on WhatsApp