नगर में निकली विशाल कावड़ यात्रा,
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
अंचल में सामाजिक समरसता धर्म जागरण व व्यसन मुक्त समाज के उद्देश्य से ककराना से मनकामनेश्वरीमाताजी मंदिर बोरखड़ तक की कावड़ यात्रा का समापन सावन मास के तीसरे सोमवार को हुआ। यात्रा काआयोजन जय महांकाल कावड़ यात्रा समिति व मुकेश पटेल मित्र मंडल की ओर से संयुक्त रुप से किया गया।सैकड़ों की संख्या में नर्मदा जल लेकर कावड़ यात्री आलीराजपुर पहंुचे। नगर के प्रमुख मार्गों से धर्म गीतों केसंगीत के साथ बैंड बाजे व डीजे पर बजते भक्ति गीतों की धुन पर जब कावड़ यात्री बोल बम के नारे लगाते हुएनिकले तो पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।
कावड़ यात्रा ने दोपहर में 1 बजे करीब उमराली नाके से प्रवेश किया।पूरी यात्रा के साथ विधायक मुकेश पटेल भी स्वयं पैदल चलकर आलीराजपुर पहंुचे। बस स्टेंड से जिला कांग्रेसकमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल भी यात्रा के साथ जुड़ गए। यहां से मनकामनेश्वरी माताजी मंदिर तक सभी कावड़यात्रियों को चल समारोह के रुप में ले जाया गया।
नर्मदा जल से किया शिवलिंग का अभिषेक
कावड़ यात्री मनकामनेश्वरी माताजी मंदिर स्थित शिवलिंग पर पहुंचे जहां पर सैकड़ों की संख्या में कावड़ियों नेकतार में लग कर बारी बारी से कलश में भर कर लाए हुए नर्मदा जल से शिवलिंग का अभिषेक किया। जलाभिषेकके बाद भगवान भोले नाथ की महाआरती संपंन हुई। आरती का लाभ विधायक मुकेश पटेलए जिला कांग्रेस कमेटीके अध्यक्ष महेश पटेलए कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौरए युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बापू पटेल ने लिया।आरती के बाद प्रसादी वितरण किया गया। पश्चात सभी कावड़ यात्री अपने अपने घरों की लौट गए।
बोल बम के उद्घोष के साथ नर्मदा तट ककराना से आरंभ हुई कावड़ यात्रा
श्रावण मास के उपलक्ष्य में व अंचल में सामाजिक समरसताए धर्म जागरण के उद्देश्य से जय महांकालकावड़ यात्रा समिति व मुकेश पटेल मित्र मंडल की ओर से रविवार 4 अगस्त को नर्मदा तट ककराना सेमनकामनेश्वरी माता मंदिर बोरखड़ स्थित शिव मंदिर तक की कावड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। कावड़यात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल व जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाशराठौर ने मां नर्मदा के तट पर नर्मदाजी पूजनए आरती के पश्चात कलश कावड़ में नर्मदा जल भर करकिया। सावन माह के दौरान रविवार सुबह से ही पूरे अंचल में कभी रीमझीम तो कभी तेज बारिश कीबौछारों के बीच कावड़ यात्रा धूमधाम से निकली। कावड़ यात्री ककराना से कुलवटए वालपुरए सोंडवाएओझड़ होते हुए उमराली पहुंचे जहां पर यात्रा का पहला रात्रि पड़ाव हुआ। मार्ग में ककरानाए वालपुर वसोंडवा में सभी कावड़ यात्रियों का स्थानीय जनप्रतिनिधियों आदि नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया।विधायक बनने के बाद पहली बार विधायक मुकेश पटेल मित्र मंडल की ओर से कावड़ यात्रा केआयोजन में पूरी विधानसभा क्षेत्र के कुल 630 कावड़ यात्रियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ भाग लिया।
रिमझिम फुहारों ने किया अभिषेक
कावड़ यात्रा ककराना से आरंभ हुई इसके पूर्व जोरदार बारिश होने लगी। तेज बारिश के बीच नर्मदा तटसे कलश में जल भरा गया। कावड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर बारिश होने का क्रम जारी रहा। इसकेचलते कुलवट से ककराना के नाले उफान पर रहे। बरसाती नाले उफान पर रहे इसी के बीच से सभीकावड़ यात्री निकलते रहे और बोल बम का जय घोष करते रहे।
यात्रा आयोजन की व्यवस्था के लिए जय महांकाल कावड़ यात्रा समिति के विक्रम भाटिया, आशुतोष पंचोली, श्याम सैंडी राठौड़, बापू पटेल, सोनू वर्मा, झेतरा भाई, कैलाश भाई खारकुंआ, बहादुर भाई,विजय, धर्मेंद्र चौहान, राहुल भयड़िया, विकास, मिथिलेश डावर ककराना, सुनिल भयड़िया, लालू चौहान आदि सदस्य योगदान दे रहे है। कावड़ यात्रा आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायकमुकेश पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओम राठौर, जय महांकाल कावड़ यात्रा समिति ने सभी कावड़ यात्रियों वसहयोगियों का आभार माना। यात्रा आयोजन को सफल बनाने में सभी समिति सदस्यों ने योगदान दिया।






