कश्मीर से दो विधान, दो निशान और दो प्रधान हटाकर मोदी शाह ने दी डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि-नागरसिंह चौहान
धारा ३७० हटने से देश सहित आलीराजपुर में भी मना जश्नए लोग खुशी का इजहार करते दिखे
गिरिराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज सिटी रिपोर्टर।
आजादी के बाद कश्मीर का विलय करने में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपनी भूमिका निभाते हुए कश्मीर को विशेष प्रावधान दिए थे। जिसके चलते भारत का नागरिक तो कश्मीर के अंदर जमीन नहीं खरीद सकता था लेकिन पाकिस्तानी व्यक्ति से यदि कश्मीर की बेटी से शादी हो जाए तो वह कश्मीर में रह सकता था साथ ही भारत के अन्य राज्य में यदि कश्मीर की बेटी की शादी हो तो ३७० के तहत उसके सारे अधिकार छीन जाते थे इसी बात के विरोध में तथा कश्मीर के लिए अलग से प्रधानमंत्रीए अलग से ध्वज व अलग से संविधान की व्यवस्था तत्कालिन प्रधानमंत्री नेहरू ने की थी जिसके विरोध में अलख जगाते हुए जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देशभर की यात्रा करते हुए कश्मीर पहुंचे थे। लेकिन वहां उनकी निर्मम हत्या कर दी गई उनके विचारो को लेकर तत्कालिन जनसंघ व आज की भाजपा चलती आई है और आज कश्मीर के अंदर से ३७० व ३५ ए हटाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने उन विचारो को प्रबलता दी है जिन्हें लेकर वे आजतक चले थे। सही मायने में ३७० हटाकर पंडित मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच कहीं।
नेहरू के गलत फैसले का दंश ७० साल तक झेला देश ने
कार्यकर्ताओं के बीच खुशी के वातावरण में भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह ने कहा कि ५४८ से अधिक रियासतो का भारत में विलय तत्कालिन गृह मंत्री सरदार पटेल द्वारा किया गया था और कहीं कोई समस्या नहीं हुई। लेकिन सिर्फ जम्मू कश्मीर राज्य के विलय के लिए नेहरू ने सारे अधिकार अपने हाथ में लेकर ऐसे ऐसे समझोते किए जिसका दंश 70 सालो तक देश झेलता रहा। शाह ने कहा कि लोगों ने भारत को आजाद होते हुए तो नहीं देखा था लेकिन आज आमजनो में ऐसा माहौल है जैसे की फिर से उन्हे आजादी प्राप्त हुई हो। शाह ने ३७० व ३५ ए पर लिए गए निर्णय को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है वही करती है यह आज के फैसले से सिद्ध हो गया है।
कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी बांटी मिठाई
कश्मीर से धारा ३७० हटाने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं मे खुशी छा गई। इस अवसर पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मार्गाे पर जमकर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मिठा करवाया। आतिशबाजी के दौरान बस स्टैंड पर प्रदेश प्रवक्ता चौहान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देशद्रोहियों और आतंकवादियों के खिलाफ कड़े कदम उठा रही हैए देश विरोधी शक्तियों के मंसुबे कभी कामयाब नहीं हो पाएगा। देश अब तरक्की के मार्ग पर चल चुका है और देश के अंदर एक ऐसा सशक्त शासक आमजनो के बदोलत बैठा है जो कि जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहा है।
ये थे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश जैन, महामंत्री दीपक मोदी, छकतला मंडल अध्यक्ष नरींग मोरी, सरपंच विक्रम भयडिय़ा, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष विक्रम सेन, वरिष्ठ भाजपा नेता दशरथसिंह चंदेल, भाजयुमो के जिला महामंत्री रिंकेश तवर, मंडल अध्यक्ष गिरीराज मोदी, पार्षद रितेश डावर, कांतिलाल राठौड़, निखिलेश गोस्वामी, मोंटू शाह,हेमू कोठारी अंकित शाह, प्रतापसिंह सिसोदिया, राजेश चंदेल,अभिषेक गेहलोत, दीपक परिहार, सुधांसु चंदेल, सिद्धार्थ जैन, दीपक शर्मा, शुभम सराफ, मनोज असोरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share on WhatsApp