आबकारी अमले ने सूने मकान से पकडी 45840 रूपये की अवैध विदेशी मदिरा


आबकारी अमले ने सूने मकान से पकडी 45840 रूपये की अवैध विदेशी मदिरा
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष तलाशी अभियान के तारतम्य मे अलीराजपुर कलेक्टर श्री शमीम उद्दीन के निर्देश पर आबकारी अमले ने अलीराजपुर वृत्त के ग्राम आमखुट मंे एक मकान पर सामूहिक दबिश दी तो मकान के अन्दर एक कमरे में शराब की पेटिया जमाकर रखा होना पाया। बरामद शराब पेटियो की मौके पर गणना करने पर 4 पेटियो मे किंगफिशर बीयर की 48 बोतले, माउण्ट 6000 बीयर की 10 पेटियों में 120 नग बीयर बोतले, रॉयल बार व्हिस्की की 06 पेटियो में 288 नग पाव भरे होना पाया। बरामद अवैध मदिरा की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक होने एवं मौके पर कोई भी व्यक्ति नही होने से बरामद समस्त मदिरा को जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा  34(1) एवं 34(2) मे प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लियाद्य जप्त अवैध विदेशी मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 45840 रूपये है। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री महादेव सोलंकी, श्री राजेश मण्डलोईआबकारी उपनिरीक्षक दिनेश सिह चैहान, संजय कुमार कवारे, सुनील कुमार मालवीय अन्य आबकारी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


 खाद्य विभाग अमले ने होटलों, दुकानों का निरीक्षण कर बासी खाद्य सामग्री नष्ट कराई
सफाई व्यवस्था सुनिष्चित करने के निर्देष
अलीराजपुर। न्यूज
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के निर्देषानुसार जिले में खाद्य विभाग द्वारा होटलों, दुकानों, आदि पर खाद्य सामग्री की जांच की जा रही है। इसी के तहत ग्राम बोरी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह अलावा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें सदर बाजार में स्थित होटल महावीर, होटल न्यू महावीर और होटल श्रीराम में निरीक्षण किया गया। उक्त तीनों होटलों में बासी नुक्ती पाई जाने पर मौके पर ही नष्ट कराने की कार्रवाई की गई। होटल महावीर पर बासी मावा भी नष्ट करवाया गया और साथ ही बोरी में कुल्फी और आइस कैंडी निर्माता के यहॉ से आईसकेन्डी का नूमना जांच हेतु  लिया गया है तथा ही स्वच्छता बनाये रखने सम्बन्धी सख्त निर्देश देकर तीनों होटल संचालकों को तीन दिवस में व्यवस्था सुधार हेतु नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई कि सुधार पाए जाने की स्थिति में प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय अलीराजपुर  में प्रस्तुत किया जाएगा। इसी प्रकार जोबट में मुख्यालय खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धीरेन्द्रसिंह जादौन ने निरीक्षण और नमूना कार्यवाही करते हूं दुकान संचालकों को स्वच्छता सम्बन्धी निर्देश दिए है। 


Share on WhatsApp