विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियों से मतदान की अपील
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत मतदाता जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला प्रषासन द्वारा आयोजित संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन अलीराजपुर स्थित सहयोग गार्डन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शमीम उद्दीन सपरिवार विषेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन करके किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री राजेष जैन, अपर कलेक्टर श्री सुरेष चन्द्र वर्मा, एसडीएम अलीराजपुर श्री सैयद अषफाक अली, एसडीएम सोंडवा श्री विजय कुमार मंडलोई, एसडीएम चन्द्रषेखर आजाद नगर श्री संजीव पांडे सहित बडी संख्या में अधिकारी-कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिकगण, समाजसेवी गण, आमजन, बडी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मनमोहक स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं से मतदान की अपील की। मतदाता जनजागरूकता की थीम पर आयोजित भगोरिया नृत्य के माध्यम से मतदान की अपील की गई। कार्यक्रम में कन्या षिक्षा परिसर अलीराजपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका आश्रम सेमलखेडी उदयगढ, उत्कृष्ट बालक छात्रावास कट्ठीवाडा, कन्या षिक्षा परिसर उदयगढ, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोंडवा, एकलव्य विद्यालय सेजावाडा, एकलव्य आदर्ष आवासीय विद्यालय उमराली के विद्यार्थीयों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
बच्चों ने ईव्हीएम, व्हीव्हीपेड का माॅडल बनाकर मतदाताओं से मतदान की अपील की। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिले के दिव्यांग स्वीप आइकाॅन श्री पवन सक्सेना ने मतदाताओं से मतदान का आह्वान किया तथा अधिक से अधिक व्यक्यिों से मतदाता जनजागरूकता अभियान में सहभागिता की अपील की। स्वीप आइकाॅन श्री सुधीर जैन ने भी विचार व्यक्त किये। स्वीप आइकाॅन का पुष्पमाला से अभिन्नंदन किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती संगीता भावसार, सुश्री रीतू सोलंकी, श्री विनय जायसवाल एवं जितेन्द्र तंवर ने भी मतदाता जनजागरूकता के गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मतदान की शपथ और मतदाता जनजागरूकता का संकल्प कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शमीम उद्दीन ने सभी को दिलाया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोंडवा को प्रथम, एकलव्य आदर्ष आवासीय विद्यालय सेजावाडा चन्द्रषेखर आजाद नगर द्वितीय एवं कन्या षिक्षा परिसर अलीराजपुर का तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विजेता टीमों को प्रमाण पत्र और ट्राॅफी वितरित की गई। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। कार्यक्रम में बच्चों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को सभी ने सराहा और मुक्त कंठ से प्रषंसा और तालियां बजाकर प्रोत्साहन किया। संचालन श्री तंवर ने किया। अंत में आभार जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने माना।
अलीराजपुर में राजस्व, पुलिस और सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च
लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयरहित निर्वाचन संपन्न हो इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शमीम उद्दीन के निर्देष पर जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए है। इसी कडी में जिले के नगरीय और कस्बाई क्षेत्रों में राजस्व अमले, पुलिस बल और सुरक्षा बलों को फ्लैग मार्च निकालने के निर्देष दिए गए है। इसके तहत अलीराजपुर में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ हुए फ्लैग मार्च राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बडी संख्या में पुलिस बल और सषस्त्र पुलिस बल, वज्र वाहन सम्मिलित था। फ्लैग मार्च नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंचा।
वोटर टर्न आउट ऐप से ले सकेंगे मतदान प्रतिषत की जानकारी
लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नागरिकों को मतदान प्रतिशत की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक मोबाईल एप्प बनाया है। इस एप्प के माध्यम से विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के मतदान की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इस एप्प का नाम टवजमत जनतदवनज है। इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया सकता है।
एमसीएमसी कक्ष में हो रही नियमित मानिटरिंग
लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के दिषा निर्देषानुसार मीडिया मानिटरिंग एवं सर्टिफिकेषन समिति के तहत एमसीएमसी कक्ष की स्थापना कलेक्टोरेट अलीराजपुर के कक्ष क्रमांक 206 में की गई है। यहां आदर्ष आचार संहिता लगने के बाद से ही 24 घंटे न्यूज चैनल्स, समाचार पत्रों, सोषल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म की नियमित माॅनिटरिंग की जा रही है। निर्वाचन आयोग के दिषा निर्देषानुसार उक्त कक्ष के माध्यम से लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत पेड न्यूज मानिटरिंग का कार्य किया जा रहा है। उक्त कक्ष में तीन षिफ्ट में कर्मचारियों की तैनाती की गई है जो नियमित रूप से मानिटरिंग कर रही है। निर्वाचन संबंधित प्रचार प्रसार सामग्री संबंधित की अनुमति हेतु उक्त कक्ष में सेल गठित की गई है। जो प्रचार प्रसार संबंधित सामग्री के प्रमाणन की प्रक्रिया हेतु आवेदन स्वीकार करेगी। जिला जनसंपर्क कार्यालय, अलीराजपुर के माध्यम से उक्त मानिटरिंग कक्ष की व्यवस्थाओं को सुनिष्चित किया जा रहा है।
.व्यय लेखा कार्य कक्ष क्रमांक 205 से संचालित हो रहा
लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के दिषा निर्देषानुसार व्यय लेखा कक्ष कलेक्टोरेट अलीराजपुर के कक्ष क्रमांक 205 में स्थापित किया गया है। यहां लोकसभा निर्वाचन संबंधित अभ्यर्थियों के व्यय लेखा संबंधित जानकारी संधारित की जा रही है।
लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर आयकर विभाग की टीम रहेगी उपस्थित
लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के दिषा निर्देषानुसार इनकम टैक्स विभाग की एक टीम कलेक्टोरेट कार्यालय अलीराजपुर में बैठक व्यवस्था सुनिष्चित की गई है। उक्त टीम लोकसभा निर्वाचन संबंधित निर्वाचन आयोग के दिषा निर्देषों का पालन करते हुए कार्रवाई करेंगी। आयकर अधिकारी श्री प्रकाष चन्द्र तिर्की के नेतृत्व में एक टीम कलेक्टोरेट कार्यालय अलीराजपुर के कक्ष क्रमांक 205 में व्यय लेखा टीम के साथ बैठक व्यवस्था निर्धारित की गई है। श्री तिर्की का संपर्क नंबर 9406717690 है तथा टेलीफोन नं. 07394 - 234044 है।


