रंगो की मस्ती में मदमस्त हुआ नगर, धुमधाम से मनी रंग पंचमी


गुलाल व रंग लगाकर दी रंगपंचमी की शुभकामना, बच्चों व युवाओं पर जमकर चढ़ा रंग
दिनभर बजते रहे डीजे, मदहोशी के आलम में खूब थिरका युवा वर्ग
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो
रंग पंचमी पर सोमवार को जिला मुख्यालय सहित आसपास अंचल में उल्लास, उत्साह व खुशी का वातावरण छाया रहा। युवाजन दिनभर डीजे पर फिल्मी धूनों, भजनों व होली के गीतों पर थिरकते हुए नजर आए। रंगपंचमी पर उल्लास और उमंग का रंग जमा रहा। रंग भरे माहौल में नगर के प्रतापगंज मार्ग, झण्डा चौक, बहारपुरा, असाड़पुरा, एमजी रोड़, श्री रणछोरायजी मार्ग बस स्टैंड, अमला लाइन, टीचर कालोनी, सेमलपाटी में लोग होली खेलते नजर आए।  
भगवान के साथ गुलाल और फुलो से खेली होली
रंग पंचमी के अवसर पर अनेक श्रद्धालु सुबह मंदिरों में पहुंचे, जहां मंदिर समिति की और से पहले ही फाग उत्सव की तैयारियां कर ली गई, मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान के साथ अबीर, गुलाल व फूलों के साथ होली खेलकर पर्व पर आध्यात्मिक आनंद लिया। होली के अवसर पर लक्ष्मी नृसिंह मंदिर, रणछोडरायजी,राजवाडा स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर,आचार्य मंदिर सहित अन्य मंदिरों में फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरूष मौजुद थे। इस दौरान मंदिरों में भगवान की महाआरती उतारकर प्रसादी का वितरण भी किया गया। 
पर्व का आनंद लूटने में कोई कसर नही छोड़ी
नगर में सोमवार को प्रात: से ही रंगपंचमी पर्व का रंग बच्चों व युवाओं पर विशेष कर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा था। युवाओं की टोलियां सुबह से पर्व की मस्ती में डूबी हुई दिखाई दी। युवाओं के अलावा बच्चों ने भी पर्व का आनंद लूटने में कोई कसर नही छोड़ी। युवतियां व महिलाएं भी अपने-अपने समूहों में नगर में अपनी सखी-सहेलियों को रंग लगाने के लिए झुंड के रूप में नगर के प्रमुख मार्गो पर घूमते हुए नजर आई। रंग पंचमी का पर्व राजनीती दलो में भी जमकर दिखा। आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल व कांग्रेस जिला अध्यन ने जहां अपने कार्यकर्ताओं व परिवार के साथ होली खेली तो वहीं पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलते दिखे। लोगों ने उन्हें गुलाल लगाकर होली खेली एवं पर्व की शुभकामनाए दी। 
विधायक ने समाजजनों के बीच पंहुचकर दी बधाई
बालाजी गार्डन स्थित माहेश्वरी समाज में आयोजित रंग पंचमी के कार्यक्रम में समाजजनों से मिलने पहुंचे विधायक मुकेश पटेल ने समाजजनों को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। इस दौरान वहां उपस्थित समाज अध्यक्ष मकु परवाल व युवा संगठन जिला अध्यक्ष आशीष अगाल,घनश्याम कोठारी, राजू कोठारी, पप्पू सोमानी, सुरेश सारडा, प्रमोद मंत्री, अंतिम सोनी, प्रकाश बेडिय़ा, संजय कोठारी, श्याम मैलाना, जजू बेडिय़ा सहित समाज के अन्य लोगो ने भी बधाई दी। 
उल्लास के रंग में बिखरता हुआ नजर आया नगर
नगर में अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा सूखी होली मनाने के आव्हान का मिला जूला असर देखा गया। बड़े लोग तो सूखी होली मनाते नजर आए किंतु युवाओं ने चित-परिचित अंदाज में ही होली खेली। इस दौरान पक्को रंगों का भी उपयोग किया गया। अनेक स्थानों पर पानी का उपयोग भी जमकर हुआ। लोगों का कहना था कि साल में एक बार तो मस्ती व उल्लास का पर्व आता है, यदि इस पर्व के लिए भी मर्यादा खड़ी कर दी जाए तो पर्व की मस्ती का कैसे आनंद लेंगे। बरहाल नगर में पर्व का उलास अपने उसी रंग में बिखरता हुआ नजर आया जिसके लिए रंगपंचमी मनाई जाती रही है। 
समाजों की होली में रही विशेष धूम
रंगपंचमी के दिन नगर में अनेक समाजों के द्वारा पर्व की परंपरा अनुसार विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर के दशा वैष्णव पोरवाड़ समाज ने पोस्ट ऑफिस चौराहे पर पर्व मनाया। नगर के राठौड़ समाज द्वारा श्री रणछोडऱायजी मंदिर पर पर्व भगवान रणछोडऱायजी के साथ रंग खेला गया। इसने अलावा माहेश्वरी समाज, असाड़ा राजपूत समाज, हरसोला वणिक समाज, जैन समाज, मालवी तंबोली समाज, स्वर्णकार समाज व अन्य समाज द्वारा भी रंगपंचमी का पर्व उल्लापूर्ण वातावरण में मनाया गया। ब्राम्ह्ण समाज मे रंगोत्सव की धूम रही। पंचेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से समाज की गेर निकली जो गोपाल मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनो व महिला मंडल के सदस्यों ने सक्रियता से भाग लिया। इस दोरान गोपाल मंदिर पर डीजे की धुन पर पंचमी का आनंद उठाया गया। इन समाजों के अलावा छात्रावासों आदि में भी वहां के विद्यार्थियों व स्टॉफ द्वारा रंगोत्सव मनाया गया।
राठौड़ समाज ने निकाली गैर 
राठौड़ समाज की ओर से स्थानीय रणछोडऱाय मंदिर प्रांगण में रंगपंचमी पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। स्थानिय रणछोडऱाय मंदिर पर सभी समाजजन एकत्रित हुए तथा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। समाज के अध्यक्ष किशनलाल राठौड ने बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में एकत्रित समाजजनों ने भाग लिया। समाजजन पहले शोक संतृप्त परिजनों के यहां जाकर रंग डालने की रस्म निभाई गई। इसके बाद रंगांरग कार्यक्रम मंदिर परिसर पर मनाया गया। 
कालोनियों में रहा उत्साह
वीटी रोड़, माली मोहल्ला व असाड़पुरा, सहयोग कालोनी में भी धुमधाम से मनाया गया। मोलाना आजाद मार्ग पर सुबह से ही बच्चें व युवा रंगपंचमी मनाने को लेकर आतुर नजर आए।  इस दौरान डीजे की व्यवस्था भी की गई थी। जिस पर जमकर उपस्थितजन नाचते दिखाई दिए। इस अवसर पर स्वल्पहार का आयोजन भी किया गया। वही सहयोग कालोनी मे भी प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी कालोनीवासियों के द्वारा पर्व को लेकर उत्साह रहा। सुबह से ही कालोनी के रहवासी होली खेलने के लिए अपने घरों से निकल पडे। वही डीजे की धुन पर जमकर नृत्य भी किया गया।  
पुलिस का रहा कड़ा प्रबंध
रंगपंचमी पर हुड़दंडियों पर नियंत्रण रखने के लिए नगर में पुलिस प्रशासन इस इस बारे में सख्त दिखाई दिया। एसपी विपुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर के प्रमुख चौराहों सहित संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं आलीराजपुर थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी दिन भर नगर में ऐतियातन जीप में भ्रमण करते रहे। दोपहर 3 बजे बाद पंचमी की मस्ती में डूबी टोलियों ने अपने-अपने घरों की और लौटना प्रारंभ कर दिया। शाम 5 बजे के लगभग पर्व का समापन हुआ।
बस स्टैंड पर रहा सन्नाटा
आलीराजपुर नगर व इसके आसपास के क्षेत्रों में रंगपंचमी पर होली पर्व मनाए जाने की वजह से बस स्टेंड पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। यहां की सभी दुकाने बंद नजर आई। यहां से चलने वाली लगभग सभी यात्री बसें बंद रही। पर्व के दौरान चाय की दुकान, पान की दुकानें व होटलें आदि भी बंद रही, इस कारण से लोग चाय-नाश्ते के लिए भटकते नजर आए। शाम 5 बजे पर्व समापन के बाद नगर के बाजार खुले।

योगा ग्रुप ने धूमधाम से मनाई रंग पंचमी
नगर के फतेह क्लब पर रंग पंचमी पर संगीत के साथ रंग फागोत्सव धूमधाम  से मनाया गया। हेलीपेड योगा ग्रुप के तत्त्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में रंग गुलाल के साथ योगा ग्रुप सदस्य और मॉर्निंग वॉक, तथा खोलाड़ियों ने सूखे रंगों के साथ जमकर होली खेली। कार्यक्रम के अतिथि भगवती प्रसाद जायसवाल  पिंटू सेठ थे।इस  अवसर पर यहां संगीत की महफ़िल भी जमी।इसमे वायलिन वादक संजय गांधी,तबला वादक स्वरूप क्षीरसागर,बांसुरी वादक विनेश वाघेला, पत्रकार आशुतोष पंचोली,पीयूष चन्देल, मुकेश शाह,गिरधर ठाकरे,राजेश भुरू बिस्या, दीपक दीक्षित,निरंजन वाघेला,जिग्नेश सिसोदिया,भुरू परिहार,अमरसिंह भाई,भाटिया सर आदि ने गीत संगीत के साथ डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी। उमंग उल्लास के साथ संगीत मयी यह रंगोत्सव का यह दौर सुबह से दोपहर तक चलता रहा।की बयार सुबह दस बजे से प्रारम्भ हो गई थी।रंग बरसे भीगे चुनरिया..होलिया में उड़े रे गुलाल ...मुरली बजाकर कहां चला रे सांवरिया..जैसे  मधुर गीतों और भजनों पर  लोगो ने जमकर ठुमके लगाए और होली मिलन समारोह का लुत्फ़ उठाया। इस कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों नही बहुत लुत्फ उठाया। 
Share on WhatsApp