धूमधाम से मनाएंगे गणगोर पर्व
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो
नगर के दशा वैष्णव पोरवाड़ समाज की महिला मंडल के द्वारा रंग पंचमी की पूर्व संध्या पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने भाग लिया। फाग उत्सव का कार्यक्रम वैष्णव चौक पर किया गया। इस अवसर पर समाज की युवतियों व महिलाओं ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुती दी। फाग उत्सव के चलते महिलाओं ने फुलो और गुलालो के साथ होली खेली। इसके अलावा रंग पंचमी के अवसर पर समाज की महिलाओं,पुरूष एवं युवक-युवतियो के द्वारा रंग और गुलाल के साथ होली खेलकर पर्व की बधाई दी गई। शाम को समाजजनो ने सहभोज का आयोजन भी किया।
वैष्णव चौक पर मनेगा गणगोर पर्व
दशा वैष्णव पोरवाड़ समाज की महिला मंडल की अध्यक्ष राजश्री गुप्ता ने बताया की समाज की महिला मंडल के द्वारा गत दिवस फाग उत्सव धुमधाम से मनाया। वहीं रंग पंचमी के अवसर पर रंगो और गुलालो के साथ होली खेली गई। उन्होंने बताया की आगामी दिनो में प्रारंभ होने वाले गणगोर पर्व को समाज की महिलाओं के द्वारा धुमधाम से मनाया जाएगा। पर्व के चलते प्रतिदिन कई कार्यक्रम किए जाएंगे। फाग उत्सव कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समाजजनो का आभार ज्योति गुप्ता ने माना। उक्त जानकारी मंडल की मीडिया प्रभारी बबीता गुप्ता ने दी।
-फाग उत्सव के दौरान नृत्य की प्रस्तुती देती समाज की महिलाएं।


