भाजपा ने वचनपत्र के वादे ना निभाने के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ दिया धरना


कर्ज माफी किसानो के साथ सबसे बड़ा मजाक-नागरसिंह चौहान
किया चक्काजाम, 
सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
मप्र में कांग्रेस की सरकार द्वारा आमजनो, किसानों, युवाओं, महिलाओं,बेरोजगारो एवं कर्मचारियों से जो वादे किए गए थे वे अब हवा हवाई साबीत हो रहे है और मप्र का मुखीया कमलनाथ अपनी झूठी वाहवाही करवाकर सिर्फ कागजो पर ही वचनपत्र को पुरा करने की बात कर रहे है लेकिन जमीनी स्तर पर सभी वर्गो से किए गए वादे एक भी पुरे नहीं किए गए है। मप्र की जनता सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ सकते में है और स्वयं को ठगा हुआ महसुस कर रही है। लेकिन भाजपा जनता के साथ है और आमजनो के हित में इस कांग्रेस की सरकार को विवश कर देगी की जनता से जो उन्होंने वादे किए है उन्हें पुरा किया जाए। कांग्रेस ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ सबसे बड़ा मजाक किया है। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान ने खंडवा बड़ोदा मार्ग स्थित पुराने कलेक्टर के सामने आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान इंदौर विकास प्राधीकरण के पूर्व चेयरमेन शंकर ललवानी, भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह, जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर सहित सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। धरना समापन के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा चक्काजाम कर पुलिस को अपनी गिरफ्तारी भी दी गई। धरने मे शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथो में कांग्रेस सरकार के खिलाफ तख्तीया लिए हुए थे जिसमें नारे लिखे हुए थे।

मुख्यमंत्री को बदलने का वादा निभाए राहुल गांधी
धरने को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि चुनाव के पहले कांग्रेस के द्वारा बड़ी बड़ी बाते करते हुए उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा जनता से यह वादा भी किया था की यदि मप्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो जो वादे हमने जनता से किए है यदि वे १० दिन में पुरे नहीं हुए तो वे 11 वे दिन मुख्यमंत्री को बदल देंगे। चौहान ने कहा कि कांग्रेस जनता से वचनपत्र मे किए वादे निभाने में असफल रही है कम से कम मुख्यमंत्री बदलकर कांग्रेस अपनी साख बचा सकती है। चौहान ने कहा कि प्रदेश में आज विकास की गति पुरी तरह से ठप हो गई है और प्रदेश जिस तेजी से विकास की गति को छू रहा था आज चारो और आमजन में इस बात को लेकर निराशा है की कांग्रेस के द्वारा वे कही ना कहीं ठगे गए है।

किसानों का कर्ज क्यों नहीं माफ कर रही सरकार
धरने को संबोधित करते हुए जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किसानों से यह वादा किया गया था की सत्ता में आते ही वे हर किसान के 2 लाख रूपए तक के कर्ज माफ करेगी। लेकिन 3 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जिले के 1 भी किसान का अब तक कर्ज माफ नहीं हुआ है। डावर ने कहा कि सांसद व विधायक प्रमाणपत्र बाट रहे है लेकिन जिन्हें प्रमाण पत्र मिला है उनके खाते में अभी तक 1 भी रूपया जमा नहीं हुआ है। डावर ने कहा कि कांगे्रस ने 2 लाख रूपए तक के कर्ज माफी की बात कहीं थी लेकिन किसानों के 3 हजार से लेकर 5,7,10 हजार रूपए ही क्यों माफ किए जा रहे है। उन्होंने याद दिलाया की कांग्रेस के द्वारा अतिथि शिक्षकों को स्थाई करने की बात कहीं थी लेकिन अतिथि शिक्षक आज भी आंदोलन करने को मजबुर है।

कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास ना करे अधिकारी
धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह ने कहा कि कांग्रेस के द्वारा वचनपत्र में वादे ना निभाए जाने के विरोध में भाजपा का कार्यकर्ता जनता के हित में सड़को पर उतरा है। उन्होंने कहा कांग्रेस का पुरा नेतृत्व ही झुठा है और वे झूठ बोलकर सत्ता में आए है। लेकिन जनता के हित की लड़ाई को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता पुरे जिले के निवासियों के साथ खड़ा है। शाह ने कहा कि यह देखने मे आया है की जिले के कुछ अधिकारी कर्मचारी सत्ता का सुख भोगने के चक्कर में हमारे कार्यकर्ताओं एवं सरपंचो को परेशान करने का काम कर रहे है, ऐसे अधिकारियों से में कहना चाहता हूं की वे ईमानदारी से अपना काम करे सत्ता तो कभी भी बदल सकती है।

राज्यमार्ग पर चक्का जाम कर दी गिरफ्तारी
धरने के बाद खंडवा बड़ोदा मार्ग पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लगभग 30 मिनट तक चक्काजाम भी किया। जिसके चलते दोनो और वाहनो की कतारे लग गई थी। इस दौरान 600 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी व एसडीएम अशफाक अली को अपनी गिरफ्तारी दी। धरने को भाजपा के वरिष्ठ नेता मांगीलाल रावत,संजय गांधी, नरिंग मोरी, एमएल जैन, एमएस पाकीजा, हितेन्द्र शर्मा, कलमसिंह कलेश, गिरीराज मोदी ने भी संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई। संचालन दीपक मोदी ने किया। आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश जैन ने माना।
Share on WhatsApp