आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो
जिले की ग्राम पंचायत उती जनपद उदयगढ़ मैं पदस्थ सहायक सचिव थानसिंह बिलवाल को 30000 रुपये की रिश्वत लेते बुधवार ३० जनवरी को पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार फरियादी बालू पिता सुमला निवासी लक्ष्मण फलिया छोटी उती से सहायक सचिव बिलवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत आवास स्वीकृति उपरांत किश्त जारी करवाने के लिए 40000 रुपये की मांग की थी ।जिसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त पुलिस को कर दी। योजना के अनुसार लोकायुक्त पुलिस ने 30000 की नगद राशि लेते हुए उदयगढ़ जनपद पंचायत ऑफिस के पास सहायक सचिव बिलवाल को पकड़ा गया।
