आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो
पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. भोपाल की जिला शाखा आलीराजपुर ने प्रान्ताध्यक्ष श्री ओपी बुधोलिया के आव्हान पर जिला एवं तहसील स्तर पर बुधवार 26 सितम्बर को रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अपर कलेक्टर सुरेशचंद्र वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में पेंशनरों ने 7 वें वेतनमान पुनरीक्षण नियम 2016 के अन्तर्गत पेंशनर्स की पेंशन का पुनरीक्षण किये जाने की मांग की गई।
पेंशनरों की रैली के अन्तर्गत जिला आलीराजपुर मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री श्री प्रतापसिंह सिसौदिया के नेतृत्व में पंचमुखी हनुमान मंदिर बस स्टेंड के समीप से निकली। यहां से महात्मा गाॅधी मार्ग, नीम चैक होते हुए प्रतापगंज मार्ग हाट गली से सिनेमा चौराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची और पेंशनरों की मांगों का एक ज्ञापन अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया है कि मुख्यमंत्री महोदय,आपको स्मरण दिलाना आवश्यक है, कि 15 मई 2018 को पेंशनर्स के समक्ष मुख्यमंत्री निवास में यह घोषणा की गई थी। पेंशनर्स को पुनरीक्षित पेंशन का भुगतान दिनांक 01.04.2018 से किया जावेगा तथा दिनांक 01.01.2016 से 31 .03.2018 तक के एरियर्स का भुगतान किश्तों में होगा तथा इसका निर्धारण वित्त विभाग द्वारा किया जावेगा। महोदय, सविनय निवेदन है कि शासन द्वारा 01.04.2018 से 2.57 की दर से पेंशन में वृद्वि के आदेश प्रदान किये गये है तथा अधिकांष पेंशनरों को इसका भुगतान हो चुका है। सभी पेंशनर्स श्रीमान् के इस पुनरीक्षण आदेश के प्रति आभारी है। अनुरोध है कि वित्त विभाग का आदेश दिनांक 11.06.18 पुनरीक्षित किया जावे तथा 7वां वेतनमान 01.01.2016 से लागू किये जाने संबंधी आदेश किये जावे। तद्नुसार घोषणा के अनुरूप 01.01.2016 से 31.03.2018 के 27 माह के एरियर्स का भुगतान किश्तों में करने का आदेश प्रदान करने का कष्ट करें। पेंशनर्स श्रीमान् की इस उदारता के प्रति सदैव आभारी रहेंग तथा सभी पेंशनर्स आतुरता से 01.01.2016 से 7वां वेतनमान एवं एरियर्स दिये जाने संबंधी आदेश की प्रतीक्षा कर रहे है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया।
