राजेश जयंत
उदयगढ़। निप्र
पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत बंद में उदयगढ़ भी सहयोगी बना । महंगाई के मुद्दे पर बिना दलगत भेदभाव के 11:00 बजे तक सभी व्यापारियों ने बंद का समर्थन कर अपने व्यवसाय प्रतिष्ठानों को बंद रखा। 1 दिन पहले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमरू भाई अजनार ने ग्राम जनों से बंद में सहयोग की अपील की थी। बंद के दौरान कांग्रेस ने रैली निकाली और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र तथा राज्य की सरकारों को जमकर कोसा।
ग्राम चौपाल पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कमरू भाई अजनार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजन को बैलगाड़ी से रेलगाड़ी तक ले कर आई लेकिन केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार वापस बैलगाड़ी वाले दिन ला रही है। रैली भोपाल सभा में आसपास के अनेक पंच, सरपंच और कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। बंद के दौरान थाना प्रभारी त्रिलोकसिंह बैस, कस्बा प्रभारी एमएस हाडा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
