आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो
पिछले काफी समय से अपनी 23 सूत्री वेतन विसंगति संबंधी मांगों को पूरा करने हेतु निरंतर आंदोलन कर रहे हैं मध्यप्रदेश लिपिक संघ के कर्मचारियों द्वारा भोपाल में आंदोलन क्या जा रहा था। बुधवार को शासन प्रशासन ने अपनी दमनकारी नीति अपनाते हुए मध्यप्रदेश लिपिक संघ के प्रांताध्यक्ष मनोज वाजपेई ,संरक्षक सुधीर नायक, सम्भाग अध्यक्ष, आदि सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी और लिपिक कर्मचारी को गिरफ्तार किया ।इस संबंध में जानकारी देते हुए धरना आंदोलन में शामिल होने आलीराजपुर गए लिपिक संघ जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह पवार ने बताया कि हम अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से भोपाल में धरना आंदोलन कर रहे थे परंतु शासन प्रशासन ने दमनकारी नीति अपनाते हुए हमें आंदोलन से बेदखल किया और हमें गिरफ्तार किया।
भोपाल में हुई इस अप्रत्याशित और घोर निंदनीय घटना के विरोध में मध्य प्रदेश सहित अन्य जिले में गुरुवार को सारे विभाग के लिपिक कर्मचारी अपने काम पर ना जाते हुए हड़ताल पर उतरेंगे और कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना आंदोलन करेंगे। इस घटना से मध्य प्रदेश सहित जिले के लिपिक कर्मचारियों में घोर निराशा और आक्रोश है कि जब प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने आश्वस्त किया था कि दो कैबिनेट की बैठक के बाद लिपिक कर्मचारियों की की मांग समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। परंतु उनका ये वादा भी पूरी तरह से झूठा ओर विश्वासघाती साबित हुआ। लिपिक संघ ने बताया कि शाशन कैसा भी दमनकारी अत्याचार ओर बर्ताव करें परंतु हम अपनी मांगों से विचलित नहीं होंगे और इस आंदोलन को और मुखर बनाएंगे। जिले के सभी लिपिक कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि भोपाल में लिपिक संघ पदाधिकारियों ओर कर्मचारियों की जो नाजायज गिरफ्तारी हुई है उसके विरोध में कल गुरुवार को कोई भी लिपिक काम पर नही जाएगा।और हड़ताल पर उतर कर विरोध प्रदर्शित करेगा।