जोबट के श्री कृष्ण मंदिर में भगवान को रखा जाता है कैद

राजेश डुडवे
जोबट। निज प्रतिनिधि 
जोबट के इतिहास में क्षेत्र का ऐसा पहला मंदिर होगा। जहां पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन पर भगवान को कैद रखा जाता है। इस दिन भगवान के दर्शन नहीं होती ओर रात ठीक 12:00 बजे जयघोष के साथ भगवान का मुख्य पट खुलेगा। 
अलीराजपुर जिले के जोबट नगर के वर्ष पुराना श्री कृष्ण मंदिर मैं एक अनूठी परंपरा वर्षों से चली आ रही है। यहां पर जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण का कोई दर्शन नहीं कर पात बताया जाता हे कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म जेल में हुआ था तथा उसी के तर्ज अनुसार जन्माष्टमी के दिन मंदिर के गर्भग्रह का मुख्य पटल सुबह जागरण आरती से रात्रि 12:00 बजे तक बंद रहता है। ठीक रात्रि 12:00 बजे भगवान का जन्म अवतार की घोषणा के साथ मंदिर का मुख्य पट खुलेगा।


Share on WhatsApp