भाजपा कार्यकर्ताओं अपने-अपने मतदान केंद्र पर पराक्रम दिखाना होगा -दौलत भावसार

राजेश जयंत
उदयगढ़। निप्र
रविवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उदयगढ़ मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय मांगलिक भवन में आयोजित की गई । बैठक में मंडल पदाधिकारी एवं मतदान केंद्रों के पालक-संयोजक उपस्थित हुए। जिनका मार्गदर्शन करने के लिए प्रदेश द्वारा नियुक्त मंडल प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार उदयगढ़ पहुंचे।उपस्थित पदाधिकारी एवं आयोजकों का मार्गदर्शन करते हुए दौलतजी भावसार ने कहा कि मिशन 2018 को फतह करने के लिए प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पराक्रम दिखाना होगा।  उन्होने कहा कि आने वाले समय में मिलने वाली चुनौतियों के लिए हम अभी से अपने आप को तैयार रखे। मतदान केंद्र जीता-विधानसभा जीती का नारा देते हुए भावसार ने कहा कि इस  हम मध्य प्रदेश जीतेंगे और शिवराज के नेतृत्व में ,चैथी मर्तबा भाजपा की सरकार बनाएंगे।  

बैठक में भावसार ने महाकुंभ से लगा कर करणी कार्यों की समीक्षा की और अताया कि अक्टूबर माह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंडल सह प्रवास कर बैठक लेंगे। इस हेतु समस्त मंडल पदाधिकारी, पालक-संयोजक अपने आप को अपडेट कर लें । 2 अक्टूबर को संपूर्ण देश-प्रदेश में अपने मंडल के  प्रत्येक मतदान केंद्र एवं मंडल मुख्यालय पर स्वच्छता अभियान चलाकर देश को स्वच्छ बनाने का कार्य करे और समग्र स्वच्छता का संदेश आमजन को दें।  पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के तृतीय चरण के लिए आगे श्री भावसार ने निर्देश दिए कि मंडल पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष आपसी तालमेल कर विस्तारक योजना तैयार करे।  कार्यकर्ताओं की सूची लिपिबद्ध कर तय करें कि कौन सा कार्यकर्ता किस मतदान केंद्र पर कितने दिवस के लिए जाएगा। इसकी सूची तैयार रखें।
श्री भावसार ने मंडल पदाधिकारी को यह निर्देश दिया कि 33 मतदान केंद्रों में अपने कार्य विभाजन कर उनके हिस्से में आने वाले मतदान केंद्रों को मजबूत कराने हेतु प्रवास की योजना बना कर प्रदेश, जिले से भेजे गए कार्यक्रमों को नीचे तक पहुंचाए।  इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं उदयगढ़ मंडल के प्रभारी संजय गांधी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष धन्नालाल राठौर, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मुवेल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए । आभार मंडल महामंत्री ने व्यक्त किया.।
Share on WhatsApp