२७ अगस्त को जन आशिर्वाद यात्रा आएगी आलीराजपुर

कलेक्टर कार्यालय एवं साइंस पार्क का मुख्यमंत्री करेंगे उदघाटन,
रोड़ शो के साथ नवीन कलेक्टर भवन के सामने होगी विशाल आमसभा
आशुतोष पंचोली 
आलीराजपुर। ब्यूरो 
अपने पिछले कार्यकाल के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा हर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ो रूपए के विकास कार्य किए है। साथ ही आमजन के लिए जन हितेषी योजनाओं को चलाकर उन्हें जिस क्षेत्र में जो आवश्यकता थी उसे सुलभ सहज उपलब्ध करवाने का काम मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। विकास की यह यात्रा जो 2003 से प्रारंभ हुई थी सतत गति से चलती हुई आ रही है और हमारा मप्र एक रोल माडल के रूप में देश में उभरा है। विकास की यही गति आगे भी जारी रहे इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जन आशिर्वाद यात्रा के रूप में 27 अगस्त को आलीराजपुर आ रहे है। यात्रा आलीराजपुर से प्रारंभ होकर जोबट होते हुए झाबुआ जाएगी। हम सबको इस यात्रा को सफल बनाना है इसके लिए कार्यकर्ता अभी से जूट जाए। यह बात विधायक नागरसिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय पर आलीराजपुर विधानसभा के चिन्हित कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कहीं। इस दौरान संभागीय यात्रा प्रभारी बाबुसिंह रघुवंशी, लोकसभा प्रभारी किशोर शाह, संगठन मंत्री कमल नयन इंगले एवं जिला महामंत्री मकू परवाल मौजूद थे। 
बैठक को संबोधित करते बाबुसिंह रघुवंशी।
हर पंचायत से उपस्थिति सुनिश्चित हो
बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय यात्रा प्रभारी बाबुसिंह रघुवंशी ने कहा कि यात्रा का प्रारंभ गत 14 जुलाई को उज्जैन से हुआ है और जहां जहां यात्रा जा रही है वहां अपेक्षा से अधिक जनता का समर्थन मिल रहा है। रघुवंशी ने कहा कि शासन द्वारा जो योजनाए आम गरीब लोगों के लिए चलाई गई है उसके प्रतिसाद के रूप में आमजन यात्रा में शामिल होकर मुख्यमंत्री को आशिर्वाद प्रदान कर रहे है। उन्होंने कहा मुझे यह पूर्ण विश्वास है की जैसा जन समर्थन प्रदेश के अन्य क्षेत्रो में मिला है वैसा ही समर्थन आलीराजपुर से प्रारंभ होने वाली इस यात्रा में मिलेगा व एक नया रिकार्ड इस यात्रा के माध्यम से बनेगा। रघुवंशी ने कहा कि हमे यह सुनिश्चित करना चाहिए की हर पंचायत से कार्यकर्ताओं एवं आमजनो की सहभागिता यात्रा के दौरान हो। 
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता।
होगा कलेक्टर कार्यालय व साइंस पार्क का उदघाटन
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक चौहान ने कहा कि यात्रा सेमलपाटी से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, एमजी रोड़, नीम चौक, पोस्ट आफिस चौराहा, रामदेव मंदिर चौराहा, दाहोद नाका होते हुए नवीन कलेक्टर भवन पहुंचेगी। जहां पर कलेक्टर कार्यालय एवं साइंस पार्क का उदघाटन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के द्वारा किया जाएगा। जिसके बाद नवीन कलेक्टर भवन के बाहर परिसर में विशाल आमसभा को संबोधित मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। बैठक में जिपं अध्यक्ष अनीता चौहान, जिला मंत्री बीना डावर, वरिष्ठ भाजपा नेता मांगीलाल रावत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदरसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष निलेश जैन, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष आजमसिंह अवास्या, भलसिंह रावत, राजेश राठौर,एमएस पाकिजा, सोंडवा मंडल अध्यक्ष जयपालसिंह खरत, दुरसिंह भाई, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रिंकेश तवर, सोरवा मंडल अध्यक्ष धुलसिंह डावर सहित सरपंचगण उपस्थित थे। कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व भाजपा के पितृ पुरूष अटल बिहारी वाजपेयी को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी। 
Share on WhatsApp