जिले के सामलाकुंड के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालिका से मांगी थी 50 हजार रुपए की रिश्वत
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
जिला मुख्यालय पर बुधवार को दोपहर 2:00 बजे करीब लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने यहां पदस्थ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रामा अवास्या को₹50 हजार नगद की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी रामा अवास्या ने जिले के समल कुंड की शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालिका से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी जिसकी शिकायत उसके पति कमलेश सिंघाडिया ने इंदौर में लोकायुक्त पुलिस को दी।
लोकायुक्त पुलिस इंदौर के कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया ने आलीराजपुर न्यूज़ को बताया कि इस मामले में की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस इंदौर पहुंची और तय कार्यक्रम अनुसार आरोपी रामा अवास्या को 50 हजार रुपए रिश्वत नगद देने की बात तय हुई। जिस पर आरोपी रामा अवास्या ने सिंघाडिया दंपति को वेयरहाउस चांदपुर नाका आलीराजपुर पर बुलवाया और रिश्वत ली जैसे ही रिश्वत ली लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
कार्यवक निरीक्षक पटेरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण दर्ज कार्यवाही की जा रही है।
आज की इस कार्यवाही में लोकायुक्त पुलिस की टीम में प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय सेलार, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक अनिल परमार व आरक्षक प्रभात शामिल थे।
ज्ञात रहे कि इसके पूर्व भी खाद्य विभाग की प्रभारी महिला सुनीता मसराम को कलेक्टर रिश्वत लेने के मामले में हुई शिकायत पर सस्पेंड कर चुके हैं।
Share on WhatsApp
