जिले के डूब क्षेत्र के ग्राम ककराना में नर्मदा नदी का जलस्तर 139 मी खतरे के निशान को कर गया पार
जिले की नदियां और तालाब हुए लबालब, फाटा डैम के पांच गेट खोले
कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन हाई अलर्ट पर
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
पश्चिम मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले में बीते 24 घंटे के दौरान इंद्र देवता ऐसे मेहरबान हुए की कई सारे रिकॉर्ड टूटने के करीब हैं बीते 24 घंटे के दौरान अलीराजपुर में रिकॉर्ड 12 इंच बारिश दर्ज की गई, वही मध्य प्रदेश के चेरापूंजी कहे जाने वाले जिले के विकासखंड कट्ठीवाड़ा में भी 14 इंच पानी बरस गया। साथ ही जिले के जोबट में 13 इंच, उदयगढ़ व भाबरा में 11-11 इंच व सोंडवा में करीब साढ़े चार इंच बारिश दर्ज की गई। अलीराजपुर जिला मुख्यालय पर रिकॉर्ड बारिश 1326 मिमी याने 53 इंच बरसात दर्ज की गई।!
जिले के प्रमुख अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद परियोजना फाटा डैम का जलस्तर 259 मीटर पर पहुंचने पर डैम के सभी गेट खोलने पड़े हैं इसको लेकर डेम के हथिनी नदी के निचले हिस्से में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। डेम की जल ग्रहण क्षमता 260. 17 मीटर है। वही जिले से गुजर रही नर्मदा नदी के डूब क्षेत्र ग्राम ककराना में रविवार सुबह 6 बजे 139 मीटर पर नर्मदा नदी का जलस्तर पहुंच चुका है जो कि खतरे के निशान से अधिक है। जिले में हो रहे निरंतर बारिश के चलते कलेक्टर डॉक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने पूरे जिले में प्रशासन को अलर्ट पर रखा है देर रात को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर बेडेकर से चर्चा कर जिले में बारिश के हालात की समीक्षा की और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
जिले के छह विकासखंड में 24 घंटे के दौरान बारिश की स्थिति।
आलीराजपुर 298 मिमी
(12 इंच करीब)
जोबट 320.4 मिमी
(13 इंच करीब)
उदयगढ़ 280.4 मिमी
(सवा 11 इंच करीब)
भाबरा 265 मिमी
(11 इंच करीब)
कट्ठीवाड़ा 341 मिमी
(14 इंच करीब)
सोंडवा 109 मिमी
(4.3 इंच करीब)
जिले में करीब 36 घंटे से हो रही अनवरत बारिश के चलते सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रमुख बाजारों में इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे हैं व्यवसाय व्यापार व्यवसाय भी लगभग छपसा है इस रिकॉर्ड तोड़ बारिश से जिले की फसलों की स्थिति अच्छी स्थिति में पहुंच चुकी है कई जगह पर तो आवश्यकता से अधिक पानी गिरने से किसानों को आशंका है कि मूंगफली और उड़द की फसल प्रभावित हो सकती है।!
जिले के छह विकासखंड में इस सीजन की अब तक की कुल बारिश
अलीराजपुर 53 इंच
जोबट 37 इंच
उदयगढ़ 32 इंच
भाबरा 41.2 इंच
कट्ठीवाड़ा 57.28 इंच
सोंडवा 26 इंच
जिले में अब तक 33 इंच औसत बारिश हो चुकी है जिले के औसत बारिश 35 इंच का कोटा पूरा होने की ओर है।

