पुलिस को क्षेत्र में हुई चोरियों का मिला सुराग

जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे

आलीराजपुर न्यूज़ के लिए आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट।

 बीते दिनों आम्बुआ नगर में हुई कई चोरियों के सुराग पुलिस को मिले है जिससे उम्मीद लगाई जा रही है की जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आंबुआ में पिछले कुछ महीनों में बहुत सी चोरियां जैसे पानी की मोटरए सीमेंट मिक्सर मशीन करीब 120 बोरी मूंगफली मुर्गी का पिंजरा ऑटो मोबाइल की दुकान में चोरी किराना दुकान में चोरी मोबाइल दुकान में चोरी पानी के प्लांट में चोरी । आदि अनगिनत चोरियों हुई है जिससे लोगो काफी नुकसान हुआ है बताया जा रहा हे की चोर रात्रि में चोरी करने के बाद उक्त सामान को रात में ही बेच देते थे जिसके बाद उक्त सामान लेने वाला सुबह होने के पहले ही कही और बेच देता था ।


 

 ’कई लोग चोरी की शिकायत लेकर पहुंच रहे’ 

खबर के अनुसार बीते 2 दिनों में पुलिस आंबुआ की पूछताछ की हलचल को देखते हुए आम्बुआ के कई लोग चोरी की शिकायत लेकर थाना आम्बुआ पर पहुंच रहे है।


 ’आम्बुआ के व्यापारी संघ ने पुलिस अधीक्षक से किया निवेदन’ 

आम्बुआ के सभी व्यापारियों ने ैच् आलीराजपुर से अलीराजपुर न्यूज के माध्यम से निवेदन किया है की मामले को अत्याधिक गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कार्यवाही की जावे।


 चोरी पर आज कायमी हुई है जिसमे लगातार पूछताछ चल रही है जल्दी से नगर में हुई कई चोरियों का पता चलेगा जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

दिलीप चंदेल उपनिरीक्षक 

थाना आम्बुआ


Share on WhatsApp