सामूहिक फाग यात्रा को लेकर नगर में उत्साह का माहौल
अलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।
नगर में पहली बार हिन्दू समाज सामुहिक रुप से फाग महोंत्सव का आयोजन 22 मार्च पंचमी को कर रहा है, फाग उत्सव को बड़ी ही धूमधाम मनाने व भव्य स्वरूप देने के लिए लगातार बैठके की जा रही है, इसी कड़ी में राजवाड़ा हनुमान मंदिर प्रांगण पर नगर के सर्व हिन्दू समाज के महिला पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिए गया के, 21 मार्च को शाम को नगर में बच्चो की साईकिल रैली निकाली जाएगी जो कि पंचमुखी हनुमान मंदिर से प्रांरभ होकर रामदेवजी मंदिर चौराहा पर समाप्त होगी, साईकिल रेली में मातृ शक्ति ,बहिनें, युवतियां केसरिया परिधान में साथ - साथ चलेगी, हिन्दू समाज की महिला प्रमुखों एवं कार्यकारीणी सदस्य अपने आसपास के सभी हिन्दू परिवारों के पालकों से लगातार सम्पर्क कर बच्चों को साईकल रेली हेतू प्रोत्साहित भी कर रहें है, साईकिल रैली में 13 वर्ष तक के बालक एवं बालिका शामिल होंगे।
नगर की मातृ शक्तियों ने नगर की समस्त महिलाओ से आव्हान भी किया है कि यह फाग उत्सव यात्रा आपका अपना है हम सबका है, और इसे सफल जरूर बनाना है। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी राकेश चौहान द्वारा दी गई है।
Share on WhatsApp